कौशाम्बी19जुलाई*संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत*
*मायके के लोगो ने जहर खिलाकर मारने का लगाया आरोप*
*कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के चकमाह पुर पाण्डेय मऊ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई है पारिवारिक कलह के चलते ससुरालीजनो द्वारा जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका जताई जा रही है,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी।
घटना क्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के चक माहपुर पांडेमऊ गांव के अखिलेश यादव पुत्र दयाराम यादव CISF में है,अखिलेश यादव की शादी प्रयागराज जनपद के उतराव थाना क्षेत्र के बड़ेहरी गांव की ललिता यादव पुत्री सुरेश यादव के साथ सात साल पहले हुई थी।मृतका ललिता के परिजनों का आरोप है की शादी के बाद से ही ललिता को उसके सास,ससुर,देवर परेशान करते थे,वही दो साल पहले देवर की शादी हुई और देवरानी भी ललिता को प्रताड़ित करने लगी।प्रताड़ना से अजीज ललिता ने कई बार अपने घरवालों से इसकी शिकायत की थी और कई बार घर वालो ने आकर समझौता भी कराया था।मृतका के भाई अनुराग यादव का कहना है की देर रात उनकी बहन के ससुराल से फोन आया की एस आर एन अस्पताल प्रयागराज आइए ललिता की तबियत खराब है,जब वहा पहुंचे तो डाक्टर ने बाहर ही उनकी बहन को मृत घोषित कर दिया,जब हम।लोगो ने डायल 112 को फोन लगाने लगे तो वह लोग बहन की लाश को लेकर भाग आए,गांव पहुंचने पर फिर से पुलिस को फोन लगाया गया सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 19 अक्टूबर 2026 कराटे किंग्स का जुजुत्सु में जलवा, अनुज, अयान और आसिम ने जीते तीन स्वर्ण पदक
सहारनपुर 19 अक्टूबर 26 अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने धर्मवीर सिंह गुर्जर को बनाया सहारनपुर जिला अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,,,
मुजफ्फरनगर20अक्टूबर26* मेडिकल कॉलेज में MBBS की चतुर्थ वर्ष की छात्रा की मौत से सनसनी,