कौशाम्बी19अप्रैल*निकाय चुनाव को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ एसपी ने भरी हुंकार,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण होगा चुनाव*
*कौशाम्बी
निकाय चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है l एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने स्वयं मोर्चा सम्भाल लिए है l एसपी ने एडिशनल एसपी एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर थाना क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकाल जनता को भयमुक्त मतदान करने की अपील किया।
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने मंझनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न बूथ केंद्रों मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। एसपी ने फ्लैग मार्च के दौरान इलाकाई जनता से वार्ता कर भयमुक्त मतदान करने की अपील किया।
एसपी ने फ्लैग मार्च के दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों से सड़क की पटरी पर दुकान न लगाने की अपील किया। फर्राटे भर रहे वाहनों एवं संदिग्ध वाहनों को एसपी ने रुकवाकर उनकी तलाशी करायी। बाईक सवार युवकों को हेल्मेट लगाकर एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

More Stories
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे- हमलावर गिरफ्तार*
कौशाम्बी 11 मार्च 26*पूर्व विधायक का हुआ निधन उनके आवास पहुंचे पूर्व सांसद समेत तमाम लोग*
बांदा11मार्च 26*गांव,गांव पांव,पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मिल रहा जन समर्थन**