September 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी18अक्टूबर23*कई विभागों की योजनाओं में लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों पर डीएम ने प्रकट की नाराजगी*

कौशाम्बी18अक्टूबर23*कई विभागों की योजनाओं में लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों पर डीएम ने प्रकट की नाराजगी*

कौशाम्बी18अक्टूबर23*कई विभागों की योजनाओं में लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों पर डीएम ने प्रकट की नाराजगी*

*जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैश बोर्ड की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने के दिये निर्देश*

*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सी0एम0 डैश बोर्ड की विस्तृत समीक्षा की गई बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सी0एम0 डैश बोर्ड पर प्रदर्शित अपने-अपने विभागीय योजनाओ में प्रगति/फीडिंग में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेंगी इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत पोर्टल पर लम्बित आवेदनों का शीघ्र निस्तारित कराकर पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दियें। उन्होंने सी0एम0 डैश बोर्ड पर प्रदर्शित विभागवार योजनाओं की विस्तृत समीक्षा के दौरान योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने लापरवाही बरतने पर उपायुक्त उद्योग को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दियें। उन्होंने श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन लम्बित पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी को लम्बित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दियें। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कृत्रिम गर्भाधान में अपेक्षित प्रगति लाने तथा शेष रह गये पशुओं का टीकाकरण शीघ्र कराने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वय कर सहभागिता योजना के तहत गोवंशों की सुपुर्दगी में प्रगति लाने के निर्देश दियें।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत को दैनिक विद्युत आपूर्ति इंडीकेटर तथा परियोजना निदेशक को प्रधानमंत्री आवास/मुख्यमंत्री आवास योजना में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दियें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को भी स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दियें। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा से वंचित रह गये लोगो को सर्वे कराकर व्यकितगत शौचालय से लाभान्वित किया जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता, जल निगम को हर-घर नल से जल के कार्यों में तेजी से प्रगति लाने एवं फीडिंग कराने के भी निर्देश दियें। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी को लम्बित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन करवाने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों में लम्बित ऋण आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करवाने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किया जाय, शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी आर0एस0 यादव तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

Taza Khabar