कौशाम्बी17सितम्बर23*दलित बस्ती में उपहार बांटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन*
*कौशांबी* जनपद मुख्यालय मंझनपुर की दलित बस्ती में पहुंचे भाजपा नेताओं ने बच्चों के बीच केक काटकर और बच्चों को किताब फल पेन कॉपी बिस्किट टॉफी आदि उपहार देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके लंबी उम्र की कामना की गई है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेश कुमार केशरवानी उर्फ कल्लू पण्डा की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया भाजपा नेता मंझनपुर कस्बे की दलित बस्ती पहुंचे और दलित बस्ती के बच्चों के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते हुए कार्यक्रम में उपस्थित बच्चो को उपहार बाटा और पार्टी की नीतियों की चर्चा की है इस मौके पर भजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार केसरवानी बच्चा भैया अमरेश कुमार उर्फ कल्लू पांडा उमेश केसरवानी दीपक जायसवाल सत्यम केसरवानी राम सिंह सरोज मोहित गिहार रमन श्यामू यादव राजू चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे

More Stories
प्रयागराज1मई 26*भारतीय किसान यूनियन प्रयाग करेगा तहसीलदिवस कोरांव का घेराव
कौशाम्बी1 मई26*अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भूमाफिया*
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना