कौशाम्बी17दिसम्बर23*प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जोड़ता है नमो एप, बात करने के साथ दे सकते हैं सुझाव- धर्मराज मौर्य*
*नमो एप के जरिये कार्यकर्ता तैयार करेगी भाजपा, प्रत्येक लाभार्थी को विकसित भारत एंबेसडर बनाने की है तैयारी – अवधेश चंद्र गुप्ता*
*कौशाम्बी।**जिला कार्यालय मंझनपुर में नमो ऐप कार्यशाला कौशाम्बी जनपदें सफल बनाने के लिए रणनीति बनाते हुए उस विषय पर प्रकाश डाला गया।लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नमो एप के जरिये कार्यकर्ताओं की नई फौज तैयार करेगी। पार्टी ने विकसित भारत संकल्प अभियान के जरिये नए मतदाताओं से लेकर मोदी-योगी सरकार की योजना के प्रत्येक लाभार्थी को विकसित भारत एम्बेसडर बनाने की तैयारी शुरू की है। 98 संगठनात्मक जिलों को दो-दो लाख विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। मंझनपुर स्थित जिला कार्यालय भारतीय जनता पार्टी के सभागार में रविवार को नमो एप को लेकर आयोजित कार्यशाला में नमो एप के जरिये लोकसभा चुनाव की तैयारियो पर भाजपा ने नमो एप के जरिए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नई योजना तैयार की है। प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि को नमो एप पर सक्रिय रहना होगा तथा विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मैनिट्रिंग कर रहे भोले शंकर का आशीर्वाद जनपद को प्राप्त हुआ। पूरे कार्यक्रम कार्यशाला का सफल संचालन एवम् कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री संजय जायसवाल के द्वारा संपन्न हुआ इसके साथ जनपद के लोकप्रिय जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में विचार व्यक्त करते हुए नमो एप पर दो करोड़ विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य रखा है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने इस एप पर पंजीकरण किया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को नमो एप डाउनलोड करना अनिवार्य है। प्रत्येक पदाधिकारी व बूथ स्तर के कार्यकर्ता जनता के साथ सेल्फी लेकर उन्हें विकसित भारत एम्बेसडर के रूप में नामांकित करें। इसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा, महिला, किसान, एससी/ एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक मोर्चा को भी दी गई है। कार्यकर्ता वार्ड और गांव – गांव में इसके लिए शिविर लगाएं। अवधेश चंद्र गुप्ता ने बैठक कर इसकी चिंता किया तथा किसी भी तरह का कोई असुविधा या दिक्कत न हो उसके बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इसी क्रम में जिला मीडिया प्रभारी गोलू सिंह पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता लोक सभा विस्तारक अमलेश, शिव मोहन मौर्य, पूर्व विधायक लाल बहादुर नमो ऐप दीप चंद्र दिवाकर ब्रम्ह प्रकाश। नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, पार्षद जितेन्द्र साहू, विनय पाण्डे, अजय पाण्डे, प्रतिभा कुशवाहा सभी मंडलों के मण्डल अध्यक्ष नीतू कनौजिया, तारा देवी वर्मा, शीलू पाण्डे, राकेश पाण्डे सहित इत्यादि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*