कौशाम्बी16मार्च24*आचार संहिता लगते ही प्रशासन सक्रिय,*
*अझुवा कौशांबी* लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने शनिवार को आदर्श आचार संहिता की घोषणा कर दी इसके साथ ही पुलिस व प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया पुलिस के साथ अधिकारी सड़क पर उतरे और अभियान चलाकर बैनर पोस्टर हटाए गए इस कड़ी में आज देर शाम नगर पंचायत अझुवा क्षेत्र में सर्किल ऑफिसर अवधेश कुमार विश्वकर्मा के साथ उप जिलाधिकारी सिराथू महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सैनी कोतवाली निरीक्षक जे के शर्मा एवं अझुवा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मौर्य के साथ नगर पंचायत के सार्वजनिक स्थलों बिजली के खंभों आदि पर टंगे होल्डिंग बैनर उतरवाने की मुहिम शुरू करवा दी पुलिस ने जगह-जगह लगे होर्डिंग व बैनर को उतरवाने के साथ ही दीवार व सार्वजनिक स्थानों पर लिखे गए स्लोगन आदि को पेंटिंग कर मिटाने का आदेश दिया एसडीएम एवं सर्किल ऑफिसर सिराथू दोनों अधिकारियों ने चौकी प्रभारी अझुवा अरुण कुमार मौर्य को चुनाव आदर्श संहिता संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
More Stories
पूर्णिया बिहार 21 सितंबर26 *गुदड़ी के लाल थे शास्त्री जी, उनकी सादगी आज भी प्रेरणा : मंत्री लेशी सिंह*
नई दिल्ली 21 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-दुनिया की बड़ी खबरें
अयोध्या 21 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें