[16/10, 6:02 pm] +91 88401 88542: *विवाहिता के साथ अत्याचार करने वालों को 18 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस*
*कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ की विवाहिता दीपा मोदनवाल की शादी दो वर्ष पहले संदीपनघाट थाना क्षेत्र के काजीपुर बाजार में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी लेकिन ससुराल पहुँचते ही विवाहिता के साथ मारपीट गाली गलौज और अत्याचार शुरू हो गया आए दिन विवाहिता के साथ मारपीट होने लगी विवाहिता के शरीर में पेट्रोल डालकर उसकी हत्या करने का प्रयास भी ससुरालयों द्वारा किया गया जेवर नगदी वा अन्य सामान छीनकर विवाहिता को ससुरालयों ने ने धक्का मार कर घर से बाहर भगा दिया मायके पहुंची विवाहिता को 28 सितंबर को कोखराज थाना पुलिस को ससुरालयों के खिलाफ तहरीर दी पुलिस ने 29 सितंबर को आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद विवाहिता पर अत्याचार करने वाले ससुरालियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है जिससे पुलिस की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है
[16/10, 6:09 pm] +91 96951 62024: *लगाने के दूसरे दिन ही एबीसी कंडक्टर में शार्टसर्किट से शीतला धाम मंदिर में अंधेरा*
*कडा कौशाम्बी* शक्ति पीठ कडा धाम में लगे एबीसी कंडेक्टर 120 में शार्टसर्किट से तार में आग लग गयी जिससे दर्शन को आये श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई गनीमत यह रही कि बिधुत तार जमीन पर नहीं गिरी वरना बडा हादसा हो जाता घटिया क्वालिटी के सामानों का उपयोग कर बिजली विभाग के अधिकारियों ने बड़ी कमीशन खोरी कर श्रद्धालुओं की जिंदगी से बड़ा खिलवाड किया है विभागीय लापरवाही के चलते विद्युत विभाग के अफ़सरों पर मुकदमा दर्ज कराकर इन पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग श्रद्धालुओं ने जिला अधिकारी से की है
बता दे कि शक्ति पीठ कडा धाम में नवरात्रि का पहला सोमवार होने के कारण माता शीतला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही लगी रही कालेश्वर घाट स्नान घाट जाने वाले मुख्य मार्ग पर दोपहर दो बजे अचानक केबल घू घू कर जलने लगी जिससे दर्शनार्थियों में भगदड़ मच गई | बिधुत ब्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए बिभाग ने पूरे मन्दिर क्षेत्र में ए बी सी कन्डक्टर 120 केबल लगवाया था जो दूसरे दिन ही शार्टसर्किट से जल गयी जिससे पूरे मन्दिर परिसर में अंधेरा पसरा हुआ है लाखों रुपए खर्च करके विभाग द्वारा कराए गए कार्यों में किस तरह से धांधली हुई है कि विभाग द्वारा कराए गया कार्यों में बड़ी कमी के चलते दूसरे दिन ही पूरी व्यवस्था चौपट हो गई है घटिया क्वालिटी के सामानों का उपयोग किए जाने के मामले में अधिकारियों ने जांच कराई तो बिजली विभाग के अधिकारियों की मुसीबत बढ़ना तय है
[16/10, 6:22 pm] +91 96951 62024: *बंजर भूमि पर शव का अंतिम संस्कार करने पर 80 लोगों पर मुकदमा*
*कड़ा कौशाम्बी।* कडाधाम के औरेनी गांव मे बंजर भूमि पर जबरन शव का अंतिम संस्कार करने पर लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के पुत्र सहित 80 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सरकारी भूमि पर शव के अंतिम संस्कार को लेकर हुए बवाल के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कडाधाम थाना क्षेत्र के अवरैनी गांव में सोमवार की सुबह 70 वर्षीय श्रवण यादव का निधन हो गया। इस दौरान परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बंजर भूमि गाटा संख्या 698 में पहुंचे जिसका गांव के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद विवाद होने लगा मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई जिस पर पहुंची पुलिस ने राजस्व विभाग को जानकारी दी। जिसके बाद नायब तहसीलदार सिराथू विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार विश्वकर्मा मौके पर पहुंच कर भूमि की पैमाइश कर बंजर भूमि पर अंतिम संस्कार करने से रोकने लगे जिस पर जबरन लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया इस पर लेखपाल रामकृष्ण यादव की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के बेटे शेर सिंह सहित 40 महिला व 40 पुरुष अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बवाल के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।
[16/10, 6:59 pm] +91 99194 75893: *कौशाम्बी जिला जेल से माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को लेकर निकली पुलिस टीम*
*कौशाम्बी* जिलाजेल से माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को लेकर भारी सुरक्षा के बीच पुलिस टीम प्रयागराज के लिए निकल गई है,बबलू श्रीवास्तव की सोमवार को इलाहाबाद कोर्ट में पेशी होनी है।बबलू श्रीवास्तव को लेकर बरेली जेल से पुलिस रविवार की शाम को निकली थी,रात हो जाने के चलते बबलू को कौशाम्बी जिला जेल में रात में रोक दिया गया था, रात रकने के बाद सोमवार की सुबह पुलिस टीम प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है।
[16/10, 6:59 pm] +91 99194 75893: *छत के सहारे घुसे चोरो ने दो भाइयों के घरो में की लाखों की चोरी*
*कौशाम्बी* मंझनपुर थाना क्षेत्र के चकिया मलाक पिंजरी गांव में बीती रात चोरी ने दो सगे भाइयों के घरों में छत से घर के नीचे उतरकर सोने चांदी के जेवरात और लाखों की नगदी समेत चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने मामले की छानबीन कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
चकिया मलाक पिंजरी निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र मोहनलाल सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात अज्ञात चोर मेरे व भाई कमल सिंह के घर में छत से नीचे उतर कर बक्सा व अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात और 5 लाख से अधिक की नगदी समेत फरार हो गए। 15 नवंबर को कमल सिंह के लड़की की शादी होनी थी। वहीं कुछ दिन बाद नरेंद्र सिंह के लड़के की सगाई का कार्यक्रम निश्चित किया गया था। पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शमशाबाद पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
[16/10, 6:59 pm] +91 99194 75893: *खाना बनाते समय तेज आवाज के साथ कूकर फटा*
*कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी में खाना बनाने समय अचानक तेज आवाज के साथ कूकर फट गया,कूकर फटने के बाद रसोई की छत और दीवाल में खाना फैल गया,गनीमत रही कि खाना बनाने वाली महिला और परिवार बाल बाल बच गए भरवारी कस्बे के उमाकांत साहू के घर में सोमवार की रात को खाना बनाते समय तेज आवाज के साथ कूकर फट गया और हवा में उड़ गया,कूकर के फटने से रसोई में खाना बना रही महिलाए बाल बाल बच गई, जबकि कूकर में पक रहा खाना छत और दीवाल में फैल गया।वही गैस चूल्हा भी खराब हो गया।
[16/10, 7:07 pm] +91 98391 01290: *प्रयागराज मंडल के संगठन मंत्री घोषित किए गए महेंद्र मिश्रा पत्रकार*
*कौशाम्बी* भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश द्विवेदी के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुशील केसरवानी पत्रकार ने कौशांबी जिले के जगदीशपुर के रहने वाले मान्यता प्राप्त पत्रकार महेंद्र मिश्रा को भारतीय पत्रकार संघ की सदस्यता दिलाई है और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में महेंद्र मिश्रा पत्रकार को भारतीय पत्रकार संघ का प्रयागराज मंडल का संगठन मंत्री घोषित किया है लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर लेखनी के लिए पहचाने जाने वाले महेंद्र मिश्रा के संगठन में शामिल होने से संगठन को बल मिलेगा प्रयागराज मंडल के संगठन मंत्री बनाए जाने के बाद महेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह पत्रकारों के हर सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे उन्होंने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पत्रकारों के हित को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ जाएगी महेंद्र मिश्रा के प्रयागराज मंडल संगठन मंत्री बनाए जाने पर भारतीय पत्रकार संघ के तमाम पदाधिकारी सहित तमाम पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी है
[16/10, 7:31 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित*
*कौशाम्बी* संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0 द्वारा बेगम अख्तर पुरस्कार वर्ष 2023-24 के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये हैं। “बेगम अख्तर पुरस्कार” का उद्देश्य दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान विशिष्ट गायक जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ट आयाम स्थापित किया हो तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो, को सम्मानित करना है। इस योजनान्तर्गत पुरस्कार राशि रू0 05 लाख निर्धारित की गई है। योजना में प्रतिभाग करने वाले कलाकार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी अथवा उसकी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश होना चाहिए। कलाकार की आयु 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिए। यह पुरस्कार कलाकार के गायन के क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जायेंगा न कि किसी एक विशिष्ट संरचना के लिए। कलाकार पुरस्कार सम्बन्धी नियमावली एवं आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप संस्कृति विभाग, उ0प्र0 की वेबसाइट पर देख सकतें हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 15 नवम्बर 2023 की सायं 5 बजे तक निदेशक, संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0, जवाहर भवन, नवम् तल, लखनऊ-226001 के कार्यालय में जमा किया जा सकता हैं।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*

More Stories
अयोध्या २४ फरवरी २६ * 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा।
अयोध्या २४फरवरी २६ * शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
लखनऊ २४ फरवरी २६ *पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के महज़ दो घंटे बाद ही सड़क ऐसी चमकाई गई, मानो वहां कभी कुछ हुआ ही न हो