कौशाम्बी14अगस्त24*जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवारी तथा कम्पोजिट विद्यालय परसरा का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज उच्च प्राथमिक विद्यालय, नेवारी तथा कम्पोजिट विद्यालय परसरा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान डिजिटल उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया, सभी अध्यापक उपस्थित पाये गये। डिजिटल क्लास क्रियाशील पाई गई। प्रधानाध्यापक से कुल छात्र-छात्राओं की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं के निपुणता पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर गणित के सवाल हल करवाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया की बच्चों को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील प्रदान किया जाय तथा छात्र-छात्राओं की और उपस्थिति बढ़ाने के लिए सकारात्मक प्रयास किया जाय।

More Stories
नई दिल्ली28अक्टूबर25*1 नवंबर से दिल्ली में BS4-BS5 डीजल वाली गाड़ियों के प्रवेश पर बैन*
प्रयागराज28अक्टूबर25*इलाहाबाद HC में शिक्षामित्रों के मानदेय पर सुनवाई*
लखनऊ28अक्टूबर25*छठ पूजा की व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम अधिकारी हुए सम्मानित