[12/02, 7:17 PM] +91 99191 96696: *27 फरवरी को अपना मतदान अवश्य करें*
*कौशाम्बी* मतदाता जागरूकता की श्रृखंला में राजकीय हाईस्कूल मिश्रपुर दहिया की छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को 27 फरवरी 2022 को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राआें ने रंगोली के माध्यम से मतदाताओं से अपील की कि आगामी 27 फरवरी को अपना मतदान अवश्य करें। “सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, वोट हमारा है अधिकार“
[12/02, 7:17 PM] +91 99191 96696: *अधिकारियों के बीच मंच में बैठकर गौरवान्वित होते रहे विधायक*
*गांव गांव पहुंची होती केंद्र प्रदेश सरकार की योजना तो प्रचार में नहीं बतानी पड़ती योजना*
*कौशाम्बी* केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं अधिकारी नेताओं के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है आम जनता जरूरतमंद गरीब कमजोर मजलूम मजदूरों ब्यापारियों को केंद्र प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है अधिकारियों और नेताओं के बीच केवल आंकड़ेबाजी का खेल 5 वर्ष से चल रहा है विधानसभा चुनाव आते ही मतदाताओं का रुख योगी सरकार से दूर हो रहा है जिससे उनके प्रत्याशी भी परेशान हैं और गांव-गांव घूमकर अपने कार्यों को बताने के बजाय केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं को बता कर एक बार फिर विधायक बनाने की अपील कर रहे हैं
मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अपने पुराने विधायक लालबहादुर को फिर से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है और भाजपा के विधायक प्रत्याशी लाल बहादुर गांव गांव जाकर केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को देकर वोट देने की अपील कर रहे हैं अब सवाल उठता है कि 5 वर्षों से संचालित केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरकार के कार्यकाल में विधायक लालबहादुर आम जनता को नहीं दे सके विधायक के आगे पीछे घूमने वाले लोग भी 5 वर्षों तक अहंकार में डूबे थे आम जनता को वह कीड़ा मकोड़ा समझते थे विधायक के समर्थकों के कारनामो का खामियाजा विधायक को जरूर भुगतना पड़ेगा और चुनाव आते ही उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को देने की जल्दबाजी होने लगी है
जनता ने विधायक लालबहादुर को 5 वर्षों तक विधानसभा क्षेत्र के विकास करने का भरपूर मौका दिया था इस बीच में केंद्र प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विधायक और उनके समर्थकौ ने आम जनता को दे दिया होता तो आम जनता योजनाओं का लाभ उठा लेती और चुनाव के समय विधायक को गांव गांव गली गली घूम कर केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को देने की के लिए परेशान नहीं होना पड़ता योगी सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में योजनाओं के नाम पर अफसर गिरी हावी थी और विधायक मंच पर बैठकर अफसर के साथ वाहवाही लूटते रह गए नाली सड़क पीने के पानी हैंडपंपों की मरम्मत आवारा पशुओं से फसल बर्बादी नहरों में पानी का ना पहुँचना उर्वरक की कालाबाजारी और कोविड-19 के बहाने वाहन चालको का पुलिसिया उत्पीड़न निराश्रित लोगों को कंबल और गांव गांव अलाव जाने जलाए जाने की व्यवस्था सहित मूलभूत जरूरत के लिए आम जनता 5 वर्षों से परेशान रही अफसर गिरी हावी थी और विधायक अफसरों के साथ बैठकर गौरवान्वित होते रहे मूलभूत जरूरत के लिए आम जनता परेशान रही लेकिन विधायक और उनके समर्थक अधिकारियों के बीच मंच में बैठकर बार बार गौरवान्वित होते रहे
आम जनता मुलाकात के लिए तरसती रही लेकिन इन दिनों विधायक अपने वोट बैंक को बचाने के लिए गांव-गांव घूम रहे हैं और केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान कर रहे हैं अब सवाल उठता है कि विधायक ने 5 वर्षों तक अपनी क्या पृष्ठभूमि बनाई है क्या जनता दुबारा उन्हें उनकी योग्यता पर चुनेगी या केंद्र सरकार के कार्यों के भाषण बाजी पर विधायक चुने जाएंगे क्षेत्र के मतदाता का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद लाल बहादुर को जनता की याद नहीं थी इसलिए चुनाव के समय जनता भी उनकी याद नहीं कर रही है कुछ भी हो स्थितियां बड़ी विपरीत है यह जनता है सब कुछ जानती है अब चुनौती परिणाम किसके पक्ष में जायेगा यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा
[12/02, 7:17 PM] +91 99191 96696: *जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारियों के साथ की बैठक*
*कौशाम्बी* जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने सम्राट उदयन सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी सौंपे गये दायित्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने सम्बन्धित प्रभारी अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सख्ती से कराने तथा निर्वाचन व्यय से सम्बन्धित सूचना प्रतिदिन समय से भेजने के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कार्मिकों के प्रशिक्षण, यातायात व्यवस्था, सी0विजिल एप एवं कन्ट्रोल रूम में प्राप्त हो रही शिकायतों की जानकारी आदि की भी समीक्षा की गयी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे
[12/02, 7:17 PM] +91 99191 96696: *सा0 प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एंव पुलिस प्रेक्षक ने विधान सभावार प्रत्याशियों चुनाव अभिकर्ताओं के साथ की बैठक*
*प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की जॉच 14, 19 एवं 24 फरवरी को की जायेगी*
*कौशाम्बी* सा0 प्रेक्षक लहू सदाशिव माली पी0 शंकर व दिलीप राणा तथा व्यय प्रेक्षक अंजूलता एवं पुलिस प्रेक्षक विनीत जैन द्वारा विधान सभावार प्रत्याशियों चुनाव अभिकर्ताओं के साथ बैठक की विधान सभावार बैठक में सा0 प्रेक्षक ने प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के प्रत्येक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन किया जाय। इस अवसर पर पुलिस प्रेक्षक ने प्रत्याशियों से कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें सभी से कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन किया जाय।
बैठक में व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों को व्यय रजिस्टर में खर्चों को अंकित करने तथा रसीद रखने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रत्याशी चुनाव अभिकर्ताओं से कहा कि दिनांक 14 फरवरी, 19 फरवरी एवं 24 फरवरी को सरस हाल, विकास भवन में व्यय रजिस्टर की जॉच की जायेगी। बैठक में नोडल अधिकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी द्वारा भी व्यय के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कीर्त कुमार द्वारा सी0विजिल एप के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी।
[12/02, 5:53 PM] +91 96216 39625: *स्मैक तस्कर कोतवाल के कारनामे की अपर पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच*
*तो फिर सिपाही को निलंबित कर स्मैक प्रकरण को दबाना चाहते हैं अफसर*
*कौशाम्बी।**सराय अकिल कोतवाल ने स्मैक बरामद किया और उसको फिर बेच दिए जाने के मामले में खाकी वर्दी को कलंकित कर दिया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने एक सिपाही को निलंबित कर प्रकरण की जांच शुरू करा दी है, लेकिन सवाल उठता है कि सराय अकिल कोतवाली में स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी को छोड़ने और बरामद माल को दूसरे माफिया से रकम लेकर सौप दिए जाने के मामले में क्या केवल सिपाही दोषी है।
कोतवाल की क्या जिम्मेदारी होती है यह सवाल क्षेत्रीय जनता आलाधिकारियों से जानना चाहती है। क्या बेचे गए स्मैक की दोबारा बरामदगी हो पाएगी, दोषी कोतवाल सहित स्मैक के दोनो कारोबारी पर क्या मुकदमा दर्ज किया गया है, क्या इन्हें निलंबित कर गिरफ्तारी कराई जाएगी यह तमाम सवालों का जवाब आम जनता पुलिस अधिकारियों से चाहती है।
बीते कुछ दिन पहले प्रयागराज जनपद के सुलेम सराय निवासी स्मैक तस्कर सराय अकिल थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित बस अड्डा के पास दूसरे तस्कर को देने आया था, लेकिन दूसरे तस्कर के सहारे पुलिस को भनक लग गई सराय अकिल पुलिस घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तस्कर को गिरफ्तार कर सराय अकिल पुलिस थाना लाई और मोटी रकम लेकर छोड़ दिया। पुलिस के द्वारा 300 स्मैक की पुड़िया बरामद की गई बरामद की गई स्मैक की पुड़िया रकसराई गांव निवासी स्मैक तस्कर के हांथ 200 रुपए प्रति पुड़िया के हिसाब से रकम लेकर तस्कर के हांथ बेच दिया।
[12/02, 6:32 PM] +91 81156 50600: _*महिला टीम के साथ डिप्टी सीएम की पत्नी कर रही चुनाव प्रचार*_
_*अझुवा कौशाम्बी* विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी राजकुमारी देवी महिला टीम के साथ गांव गांव निकल पड़ी है और महिला टीम के साथ राजकुमारी देवी योगी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए डिप्टी सीएम के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है शनिवार को राजकुमारी महिला टीम के साथ सिराथू विधानसभा क्षेत्र के बसावन पुर, केशवापुर, बमरौली, टंडहर पर,परसखी सहित दर्जनों गांव में मतदाताओं के पास पहुंची और उन्होंने मतदाताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गांव में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में मतदान करने की अपील करते हुए महिला टीम ने मतदाताओं से संपर्क किया!_
[12/02, 7:11 PM] +91 97956 31116: *सिराथू विधानसभा क्षेत्र हेतु बैलट यूनिट का प्रथम रैण्डमाइजेशन किया गया*
*कौशाम्बी* विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में सिराथू, विधानसभा क्षेत्र में 18 प्रत्याशी होने के कारण 02 बैलट यूनिट प्रयोग में लायी जायेगी, जिसके फलस्वरूप जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में सम्राट उदयन सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैलट यूनिट का प्रथम रैण्डमाइजेशन किया गया।
[12/02, 8:01 PM] +91 81156 50600: _*नहीं हजम हो रही बसपा की अपार सफलता, मठाधीश कर रहे अनर्गल बयानबाजी–मुंसब उस्मानी*_
_*बसपा प्रत्याशी मुंसब उस्मानी ने कहा कि पैराशूट प्रत्यासी उनके समर्थक हवा में कर रहे स्टंटबाजी*_
_*अझुवा कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं वहीं सिराथू विधानसभा चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है बहुजन समाज पार्टी के घोषित प्रत्यासी पर विपक्षी तरह तरह के शिगूफे छोड़ रहे है जिसका बसपा प्रत्याशी मुंशब अली उस्मानी ने अपने केंद्रीय कार्यालय टेढ़ी मोड़ में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने सिराथू विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है जिसके आधार पर उन्होंने नामांकन कर गांव गली जनता के बीच जाकर समर्थन मांग रहे हैं अपार जनसमर्थन मिलता देख विधानसभा के अन्य राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के गले नहीं उतर रहा उन्होंने कहा कि अन्य प्रत्याशियों को भाजपा प्रत्याशी की अपार सफलता हजम नहीं हो रही जिस पर सभी अनर्गल बयान बाजी करना शुरू कर दिए हैं जो कि सरासर गलत बात है मुंशब उस्मानी ने बताया सिराथू विधानसभा के सैनी थाना अंतर्गत परास गांव में उनका जन्म हुआ यही पले यही बढ़े यही से राजनीतिक कैरियर शुरू की मौजूदा समय जिला पंचायत सदस्य भी हैं सिराथू विधानसभा की प्रत्येक ग्राम सभा में उनका आना-जाना उठना बैठना रहा है अपार जन समर्थन मिलता देख विपक्षी दलों के मठाधीशों ने तरह-तरह के झूठे हथकंडे अपनाकर जनता के बीच में जाना चाहते हैं कोई अपने आप को बहू कह रहा है कोई बेटा कह रहा है जबकि भाजपा के प्रत्याशी श्री केशव प्रसाद मौर्य ने नामांकन में अपना पता प्रयागराज तथा सपा व अपना दल की संयुक्त प्रत्याशी डॉ पल्लवी पटेल ने अपना पता कानपुर दर्शाया है तो दोनों कौशांबी के सिराथू विधानसभा क्षेत्र से के बेटे और बहू कैसे हुए जबकि हमारी जन्मभूमि कर्मभूमि सभी सिराथू में है तो असली बेटा मुंशब अली उस्मानी है उन्होंने कहा कि जनता अपने इस बेटे के साथ हैं जनता के अपार समर्थन से हम चुनाव जीत रहे हैं इन मठाधीशों की दुकान बंद हो रही है यही बात विरोधियों में खलबली मचाए हुए हैं जिसमें वह गलत बयान बाजी कर रहे हैं।इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी, समर्थकों का जनसमूह मौजूद रहा!_
[12/02, 8:03 PM] +91 98397 86493: *छात्राओं ने रंगोली एवं मेंहदी के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित किया*
*कौशाम्बी* मानसिंह इंटर कालेज, अलीपुरजीता तथा जी0जी0आई0सी0, कड़ा की छात्राओं ने रंगोली एवं मेंहदी के माध्यम से जनपद वासियों को मतदान दिवस पर 27 फरवरी 2022 को मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा लोकतत्र में मतदान के महत्व के प्रति भी जागरूक किया।
[12/02, 8:03 PM] +91 98397 86493: *मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 16, 17 एवं 18 फरवरी को*
*कौशाम्बी* विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिनांक 16 फरवरी से 18 फरवरी 2022 तक एम0वी0कान्वेन्ट स्कूल एण्ड कॉलेज, ओसा में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण दो पालियों में दिया जायेगा। प्रथम पाली का प्रशिक्षण पूर्वान्ह 10 बजे से 01 बजे तक एवं द्वितीय पाली का प्रशिक्षण अपरान्ह 02 बजे से सायं 05 बजे तक दिया जायेगा।
[12/02, 8:03 PM] +91 98397 86493: *मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के लिए किया गया जागरूक*
*कौशाम्बी* धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में मतदाता जागरूकता पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया है जिसमें प्रीती गौतम को प्रथम स्थान,दिव्या द्विवेदी को द्वितीय स्थान तथा शेफ़ा फात्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने छात्र छात्राओ के माध्यम से उनके माता पिता को लोकतंत्र के इस महान पर्व में मतदान करने हेतु जागरूक किया इस कार्यक्रम के अवसर पर धन्वन्तरि कुमार,रामशंकर सिंह,आदित्य द्विवेदी,अमित त्रिपाठी आदि शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।
[12/02, 8:22 PM] +91 95549 78900: *शिक्षक प्रत्येक बच्चे की पठन क्षमता का करें संवर्धन – बीईओ मूरतगंज*
*कौशाम्बी विकास खण्ड मूरतगंज* के एआरपी द्वारा शिक्षक संकुलों के साथ गूगल मीट पर आनलाईन बैठक की गयी जिसमें 100 दिवसीय राष्ट्रीय पठन अभियान (रीडिंग कैम्पैन) के बारे शिक्षक संकुल को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी डाँ किरण पाण्णेय ने कहा कि सभी शिक्षक हर एक बच्चे की पठन क्षमता का संवर्धन करें जिससे परिषदीय विद्यालय में पढ रहा हर बच्चा पढने में निपुण होकर निपुण भारत अभियान के उद्देश्य को पूर्ण किया जा सके। बैठक में एआरपी उमेश चन्द्र तिवारी ने निपुण भारत के तहत बालवाटिका से लेकर कक्षा 3 तक के बच्चों की पठन क्षमता में किस प्रकार से वृद्धि हो उसमें सहायक 100 दिवसीय पठन अभियान के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी साझा की तथा शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में जनवरी 2022 से लेकर अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी एआरपी बृजेश पाण्णेय ने ई पाठशाला के बिन्दुओं पर प्रस्तुतिकरण दिया एआरपी धर्मेंद्र पाठक द्वारा दीक्षा ऐप, रीड़ एलांग, प्रेरणा लक्ष्य एप की उपयोगिता के बारे में बताया एआरपी रामरतन सिंह द्वारा सभी बच्चों को साप्ताहिक क्विज प्रतियोगिता में शामिल कराने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एआरपी कौशलेश तिवारी ने उपचारात्मक शिक्षण के बारे में सभी शिक्षकों को जानकारी प्रदान की गयी। बैठक में ब्लाक मूरतगंज के समस्त शिक्षक संकुल ने प्रतिभाग किया गया।
[12/02, 8:22 PM] +91 95549 78900: *छेड़खानी का विरोध करने पर लड़कियों की पिटाई*
*कौशांबी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा गांव के एक ईंट भट्ठे में लड़कियों से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है छेड़खानी का जब लड़कियों ने विरोध किया तो उन्हें पीटा गया है बताया जाता है कि इस हमले में दो लड़कियां लहूलुहान है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है
[12/02, 8:22 PM] +91 95549 78900: *संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत*
*कौशांबी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफर पुर महावा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है सूचना पाकर मौके पर मायके के लोग और पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जानकारी के मुताबिक करारी के रहने वाले सरताज की पुत्री रजा फात्मा की शादी पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव निवासी महताब पुत्र मुंशी राजा के साथ हुई थी शादी के बाद ही रजा फातिमा के साथ अत्याचार जुल्म ज्यादती होने लगी शुक्रवार को रजा फातमा की मौत हो गई है और ससुरालियों का कहना है कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है जबकि मायके के लोग हत्या कर लटकाए जाने का आरोप लगा रहे हैं
[12/02, 8:22 PM] +91 95549 78900: *मामूली बात पर पीटा*
*कौशांबी* जनपद मुख्यालय मंझनपुर के नेहरू नगर में एक बर्तन व्यवसाई को दूसरे बर्तन व्यवसाई के पुत्रों ने मामूली बात पर पीट दिया है आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर बर्तन व्यवसाई को बचाया है खबर लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई है घटना शनिवार की शाम 4:00 बजे की है

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*