गोंडा 12 फरवरी *रेलवे क्रासिंग पर करीब 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत*
(ग्राम बरवलिया कर्नलगंज ग्रामीण का है युवक, परिजनों में मचा कोहराम
कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कर्नलगंज से कटराबाजार मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की शाम एक 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं दुर्घटना की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कलहंसन बरवलिया (ग्राम पंचायत कर्नलगंज ग्रामीण) निवासी मुकेश सिंह पुत्र अमरेश सिंह उम्र 24 वर्ष जो शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब घर वापस लौट रहा था और कटरा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी ट्रेन से कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। ट्रेन दुर्घटना में मुकेश की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। उक्त संबंध में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं रेलवे स्टेशन के हेड स्टेशन मास्टर ने बताया कि घटना की सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी गई है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*