कौशाम्बी12जनवरी24*बुजुर्गो की सेवा से मिलता है आत्मिक सुख…अजय सोनी*
*सकिपा अध्यक्ष ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बृद्धजनों को बांटा कम्बल*
*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी के अध्यक्ष अजय सोनी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को ओसा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बृद्धजनो को कम्बल बांटा। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक आलोक रॉय भी मौजूद थे।शुक्रवार को दोपहर दो बजे समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ ओसा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और बृद्धजनों को ठंडी से राहत के लिए कम्बल बांटा। इस अवसर पर बृद्धजन कम्बल पाकर गदगद हुए और प्रसन्नता जाहिर की।
इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा से आत्मिक सुख प्राप्त होता है। आगे कहा कि मानव सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है। ऐसे ठंड के समय बुजुर्ग जनों को कम्बल देने से अपने को सुखद अनुभूति होती है। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक आलोक रॉय, पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज सोनी, राम बालक वर्मा, अमन गुप्ता, उमेश सोनी, सुरजीत वर्मा, वसीम अहमद, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*