कौशाम्बी12अक्टूबर23*मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक*
*कौशाम्बी* मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी द्वारा उदयन सभागार में जनपद स्तरीय व्यापार बन्धु समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दियें बैठक में देवीगंज व्यापार मण्डल द्वारा पावर हाउस रोड पर नाली के पानी की निकासी एवं साफ-सफाई कराये जाने के अनुरोध पर मुख्य विकास अधिकारी ने ई0ओ0 दारानगर को पानी की निकासी एवं साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें। सिराथू में रामलीला मैदान की निर्माणधीन चहारदीवारी का कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने के प्रकरण पर अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 ने बताया कि भूमि विवाद की समस्या आ रहीं है, जिसके कारण निर्माण कार्य अवरूद्ध है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उप जिलाधिकारी से सम्पर्क कर समस्या का निस्तारण कराते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दियें। बैठक में जिला व्यापार मण्डल द्वारा मण्डी परिसर की बाउण्ड्रीवाल को ठीक कराये जाने की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी ने सचिव मण्डी को बाउण्ड्रीवॉल बनाये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।
मुख्य विकास अधिकारी ने ई0ओ0 सिराथू को सिराथू बाजार में मंझनपुर रोड पर सरकारी गेस्ट हाउस के बाहर बनकर तैयार शेष 04 दुकानों को भी नियमानुसार शीघ्र ही आवंटित कराने के निर्देश दियें। बैठक में व्यापारियों द्वारा बताया गया कि ई0ओ0 द्वारा उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी के साथ व्यापारियों की बैठक प्रत्येक माह नहीं करायी जा रहीं है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए प्रत्येक माह बैठक कराकर स्थानीय समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ0 विश्राम एवं उपायुक्त वाणिज्यकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा रमेश अग्रहरि सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहें

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*