[10/05, 3:51 pm] +91 94504 05335: *बदमाशों का दुस्साहस:सिपाही ने मारी टॉर्च तो बदमाशों ने मारी गोली,सिपाही की मौत*
जालौन।उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की कोतवाली जालौन के हाईवे पुलिस चौकी पर मंगलवार की देर रात ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।सिपाही की हत्या से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।बदमाशों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
मिली जानकारी के अनुसार जालौन के उरई स्थित हाईवे चौकी पर तैनात सिपाही भेदजीत सिंह अपनी ड्यूटी कर रहा था, मंगलवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध दिखाई दिए,जिस पर सिपाही ने उस पर टॉर्च मार दी।
टार्च दिखाने पर जब मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके तो सिपाही ने उनका पीछा किया।सिपाही को अपने पीछे आते देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।सिपाही के सिर पर गोली लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई।इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी फोर्स और फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
एसपी ईराज़ राजा ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की 4 टीम गठित की है।पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है,जिससे बदमाशों की बारे में पता लगाया जा सके। जालौन एसओजी और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।एसपी ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा.
[10/05, 3:51 pm] +91 94504 05335: महिला के साथ हाथापाई करते चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल
चौकी में बुजुर्ग से मारपीट पर उतारू हुआ था चौकी इंचार्ज
मारपीट का वीडियो बनाने पर महिला व उसकी पुत्री के साथ चौकी प्रभारी ने की छीना-झपटी
फतेहपुर किशनपुर । थाना क्षेत्र के विजयीपुर चौकी अंतर्गत साहबपुर गांव में पिता और पुत्र में घर के बटवारे को लेकर विवाद हो गया था । जिस पर परिवार के सभी लोग चौकी में इकट्ठा हो गए थे किसी बात को लेकर चौकी इंचार्ज नीरज कुशवाहा बुजुर्ग गजोधर के साथ मार पीट लगा । इतने में ही गजोधर की पुत्री सविता देवी पीटने का वीडीओ बनाने लगी । वीडीओ बनाने से बौखलाए चौकी इंचार्ज नीरज कुशवाहा ने सविता देवी से जबरजस्ती गाली गलौज वा हाथापाई करते हुए मोबाइल छीन लिया । और वीडीओ डिलीट कर दिया।
साहबपुर गांव निवासी दलित गजोधर के तीन पुत्र विनोद कुमार, संदीप कुमार और दिलीप कुमार है । दिलीप अपने पिता से अलग होने को लेकर विवाद हो गया था । जिससे दिलीप और उसके भाई, पिता व मां शीतला और बहन सविता देवी चौकी आए थे । चौकी में आपस में कहासुनी हो रही थी तभी चौकी इंचार्ज आग बबूला हो गए और गजोधर को गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे । उसी दौरान उसकी पुत्री ने चौकी इंचार्ज इस हरकत को कैमरे में कैद करने के लिए मोबाइल निकाला और पूरे घटना की वीडियो बनाने लगी जिसके बाद चौकी इंचार्ज नीरज कुशवाहा महिला के साथ हाथापाई व मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और पूरे घटना का वीडियो डिलीट कर दिया । हालांकि इस पूरे मामले का एक युवक ने वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है । वही घटना के बाद चौकी इंचार्ज नीरज कुशवाहा ने परिवार के सभी सदस्यों का धारा 151 में चालान कर दिया ।
[10/05, 3:51 pm] +91 94504 05335: *रंगकर्मी और अभिनेता लकी सेन का निधन*
इलाहाबाद में लगभग तीन दशक के सक्रिय रंगकर्मी लकी सेन का कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया। मंगलवार की सुबह कमला नेहरू अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँस ली। लकी सेन ने मॉय डॉटर और डिसीजन जैसी हृदयस्पर्शी फ़िल्मों में सशक्त अभिनय किया। लकी ने सरयूपार की मोनालिसा जैसे कई चर्चित नाटकों में भी जीवंत अभिनय किया। मुम्बई में रहते हुए उन्होंने तुग़लक जैसे यादगार धारावाहिकों में काम करके अभिनय का लोहा मनवाया। जीभ के कैंसर से दो साल तक जंग लड़ने के बाद उनके निधन से इलाहाबाद के रंगकर्मियों में शोक की लहर है। मंगलवार शाम को ही धार्मिक रीति-रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26*बिहार पुलिस सप्ताह: पुलिस अधीक्षक ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
इलाहाबाद २२फरवरी २६ * हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने चाइनीज मांझे की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाया है।
लखनऊ २२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….