कौशाम्बी10जून24*भरवारी के एस हर्षवर्धन का पहले प्रयास में ही आईआईटी में हुआ सेलेक्सन*
*परिजनो के खुशी की लहर*
*भरवारी कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी के नेहरू नगर निवासी मीनाक्षी, जय सिंह के पुत्र एस हर्षवर्धन ने जहां एक ओर वर्ष 2024 की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 90 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया, वही रविवार को आए आईआईटी की परीक्षा के रिजल्ट में 12432 रैंक प्राप्त करते हुए गवर्नमेंट संस्थान में प्रवेश के लिए स्थान सुनिश्चित किया।
जैसे ही आईआईटी का रिजल्ट आया परिजनो के साथ ही साथ पड़ोसियों के भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, यह सफलता इसलिए भी और मायने रखती है क्योंकि हर्षवर्धन ने इंटरमीडिएट की तैयारी के साथ ही साथ आईआईटी की भी तैयारी किया, और इसी वर्ष इंटरमीडिएट एवं आईआईटी दोनों ही परीक्षाओं को दिया और दोनों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित किया।हर्षवर्धन के माता-पिता ने बेटे की इस सफलता का श्रेय सेंट फ्रांसिस स्कूल में प्राप्त की गई उसकी हाई स्कूल तक की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था को दिया। हर्षवर्धन ने हाई स्कूल की परीक्षा में जहां अपने विद्यालय सेंट फ्रांसिस में टॉप किया था वहीं जनपद की मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया था इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए परिजनों ने उसे राजस्थान भेज दिया था।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*