कौशाम्बी09दिसम्बर23*कंटेनर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार,कार सवार तीन लोग घायल,घायल अस्पताल में भर्ती,*
*कोखराज कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार कंटेनर ट्रक से टकरा गई,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए,हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए,मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है सहारनपुर जनपद के मंडी थाना निवासी प्रभात नारायण पुत्र लक्ष्मी नारायण दो अन्य साथियों के साथ कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हैं
घटनाक्रम के मुताबिक कानपुर की तरफ से प्रयागराज की तरफ जाने वाली एक तेज रफ्तार कार कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे में कंटेनर ट्रक से टकरा गई,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, कार में सवार सहारनपुर जनपद के मंडी थाना निवासी प्रभात नारायण पुत्र लक्ष्मी नारायण दो अन्य साथियों के साथ जा रहे तीन लोग घायल हो गए,हादसे के बाद मौके पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी मूरतगंज भेजा है जहा उनका इलाज किया जा रहा है।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*NEET पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद, भागलपुर में छात्रों का प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम |
रामपुर25जुलाई26*बच्चों को शिक्षा से वंचित करनें के मंसूबे बुन रही सरकार :अरविंद यादव*
हल्द्वानी25जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण किया