[7/9, 18:16] +91 99191 96696: *न्याय के लिए भटक रहा है बीडीसी सदस्य भाजपा नेता*
*साले से सांठगांठ कर कोखराज पुलिस गांजा तस्करी में जेल भेजने की बना रही है योजना*
*कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के टेगाई गांव निवासी भोले शुक्ला सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के नेता के साथ साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य है उनकी पत्नी नीतू तिवारी से उनका विवाद चल रहा है मामले में 06 जून को भाजपा नेता ने कोखराज पुलिस को ऑनलाइन शिकायती पत्र प्रेषित कार ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया था शिकायती पत्र प्रेषित करने के बाद कोखराज पुलिस ने शांति भंग की धारा में भाजपा नेता भोले शुक्ला का चालान कर दिया लेकिन ससुराली जनों पर कार्यवाही नहीं हुई शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके साले से सांठगांठ कर कोखराज पुलिस गांजा तस्करी में जेल भेजने की योजना बना रही है सूत्रों की माने तो टेगाई चौराहा के पहलवान बाबा के पास किसी अन्य व्यक्ति द्वारा बीते 10 वर्षों से अधिक समय से खुलेआम अवैध गांजा का कारोबार किया जाता है और इस धंधे में लिप्त लोगों को पुलिस जेल भेजने के बजाय पहलवान बाबा के पास बिकने वाले गांजा में भोले शुक्ला को जेल भेजने की कोखराज पुलिस योजना बना रही है ससुराली जनों से और पुलिस से प्रताड़ित होकर भाजपा नेता बीते एक महीने से घर में नहीं रह रहे हैं और इधर उधर रहकर भाजपा नेता भोले शुक्ला अपनी जान बचा रहे हैं उन्हें आशंका है कि ससुराली जनों से सांठगांठ कर कोखराज पुलिस उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर उन्हें बेवजह जेल भेज सकती हैं मामले को लेकर भाजपा नेता भोले शुक्ला ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938*
[7/9, 18:16] +91 99191 96696: *सांसद का टिकट पाने के लिए बेताब है कांग्रेस का हारा प्रत्याशी*
*इस नेता की वजह से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जमकर छीछालेदर हुई है*
*कौशाम्बी* विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी के नाम पर चुनाव लड़ कर कांग्रेस की लुटिया डुबोने वाला एक विधानसभा प्रत्याशी इन दिनों लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करना शुरू कर दिया है सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी से लोकसभा चुनाव का वह प्रबल दावेदार है इस नेता की वजह से विधानसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस की छीछालेदर हुई है यदि कांग्रेस के हाईकमान ने लोकसभा चुनाव में इस नेता को फिर चुनाव मैदान में उतारा तो कांग्रेस की लुटिया डुबोने तक ही यह सीमित नहीं रहेगा बल्कि इस नेता की वजह से एक बार फिर कांग्रेस को बड़ी शर्मिंदगी के साथ पराजय का मुंह देखना पड़ेगा कौशांबी जिले के रहने वाले इस नेताजी की पहचान बड़बोले नेता के रूप में जानी जाती है और प्रदेश के बड़े नेता के खासम खास समझे जाते हैं कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के नाम पर मिलने वाले फंड में जिले के नेता के साथ-साथ प्रदेश में उनके खासम खास नेता की हिस्सेदारी होती है उन्हें कांग्रेस की लुटिया डुबोने में तनिक शर्म नहीं आती है
[7/9, 18:16] +91 99191 96696: *तो फिर कीचड़ युक्त सड़कों में चलेंगे नगर पालिका के निवासी*
*ढाई महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद नगर पालिका के बालक मऊ की सड़क की मरम्मत नगरपालिका नहीं करा सका*
*कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी के गौतम बुद्ध नगर बालक मऊ वार्ड नंबर 2 में मथुरा अग्रहरि की दुकान से फतहा बाबा मंदिर तक सड़क गली का निर्माण नहीं हो सका है कच्ची सड़क पर नगर के लोगों का आवागमन होता है जिससे बारिश के दिनों में बालक मऊ गांव के लोगों को गलियों में निकलने में दिक्कतों से जूझना पड़ता है मामले को लेकर कांग्रेस नेता जितेंद्र कुमार शर्मा ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भरवारी को 16 अप्रैल को शिकायती पत्र देकर मथुरा प्रसाद अग्रहरि की दुकान से फटाहा बाबा की मंदिर तक आरसीसी रोड या इंटरलॉकिंग कराए जाने का अनुरोध किया था उनका कहना था कि इस सड़क पर निकलने में बारिश के दिनों में दिक्कत होती है लोगों के घरों का पानी सही से नहीं निकल पा रहा है लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है गांव की यह मुख्य सड़क है इसी रास्ते से प्राइमरी स्कूल के बच्चों को भी स्कूल आना जाना पड़ता है और बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों को भी दिक्कत से जूझना पड़ता है उनका कहना है कि पहले से बनी हुई नाली पूरी तरह से टूट गई है इसकी वजह से नाली का पानी गली सड़क में बहता है जिससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं गली सड़क में गड्ढे होने से बारिश के दिनों में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन ढाई महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद नगर पालिका के बालक मऊ की सड़क की मरम्मत नगरपालिका नहीं करा सका है जिससे बारिश के महीने में फिर बालक मऊ गांव के लोगों को जलालत झेलनी पड़ेगी
[7/9, 18:16] +91 99191 96696: *बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी हो रहा है पौधारोपण में बड़ा खेल*
*10 वर्षों के दौरान डेढ़ करोड़ से अधिक कौशांबी में पौधे लगाए जाने के बाद 10% नहीं दिखाई पड़ रहे हैं पेड़*
*पौधारोपण के खेल में वन विभाग के रेंज से लेकर प्रदेश स्तर के अफसरों की भूमिका की जांच कराए जाने की जरूरत*
*कौशाम्बी* समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव की सरकार द्वारा 10 वर्षों पूर्व शुरू किया गया वृहद पौधारोपण कराए जाने का अभियान पूरी तरह से फेल हो चुका है लेकिन इस अभियान को योगी सरकार के अधिकारियों ने भी बिना सोचे समझे गति दे दी है वन विभाग के अधिकारियों के लिए यह योजना कमाई का साधन बन गई है और पौधारोपण के नाम पर वन विभाग के रेंज से लेकर प्रदेश स्तर तक के अधिकारियों की बल्लेबाजी हो रही है बीते 10 वर्षों के दौरान कौशांबी जिले की धरती में लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक पौधे रोपित किए जाने का दावा वन विभाग के अधिकारी कर रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि कौशांबी जिले की धरती में दावे के विपरीत 10% भी पौधे बीते दस वर्षों में रोपित नहीं हो सके हैं इस वर्ष भी पौधरोपण के नाम पर वन विभाग का बड़ा खेल चल रहा है पेड़ की टहनी और डाल काटकर पौधरोपण के नाम पर जमीन में खोसे जा रहे हैं शासन को झूठी रिपोर्ट भेजकर पौधरोपण के दावे की सफलता का ढिंढोरा पीटा जा रहा है फर्जी पौधरोपण कराए जाने के मामले में वन विभाग के रेंज से लेकर प्रदेश स्तर तक के अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में है और पौधारोपण के नाम पर बड़ा खेल करने वाले अधिकारियों ने पौधरोपण की रकम पर हेरा फेरी कर हिस्सा बंटवारा किया है बीते 10 वर्षों से फर्जी पौधरोपण करने वाले अधिकारी इस वर्ष भी पौधरोपण में बड़ा खेल कर रहे हैं जो बड़ी जांच का विषय है पौधारोपण के नाम पर मंत्री से लेकर मंडल प्रदेश और जिले के अफसरों को योगी सरकार द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है लेकिन केवल मीटिंग तक पूरी योजना सीमित रह जाती है जमीनी हकीकत देखने की फुर्सत किसी अधिकारी नेता को नहीं है वन विभाग के अधिकारी झूठा दावा कर पौधा रोपण की रकम बीते 10 वर्षों से हड़प रहे हैं जो विभाग की व्यवस्था पर बड़ा सवाल है इस वर्ष भी पौधरोपण की रकम में वन विभाग के अधिकारियों की नजर लग चुकी है कंजरवेटर और मुख्य वन संरक्षक की भूमिका भी सवालों के घेरे में है विभाग के बड़े अधिकारियों की साठगांठ से वन विभाग में पौधारोपण के नाम पर बीते 10 वर्षों से लगातार बड़ा खेल चल रहा है लेकिन क्या वन विभाग के इस खेल को योगी सरकार जांच कराने के बाद दोषी अधिकारियों के कारनामों को बेनकाब कर पाएगी या फिर अखिलेश सरकार में शुरू हुई इस योजना में योगी सरकार में भी वन विभाग के अधिकारी सरकारी धन को पलीता लगाते रहेंगे यह बड़ी जांच का विषय है
[7/9, 19:07] +91 95549 78900: *चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो-पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का 156 ई-चालान किया गया व एक वाहन का चालान कर 500 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया तथा 06 वाहनों को सीज किया गया
[7/9, 19:07] +91 95549 78900: *तीन वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* जिले में अलग अलग थानों की पुलिस के द्वारा तीन वारण्टी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया है जानकारी के मुताबिक थाना कौशाम्बी पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त राजकुमार उर्फ लोहा पुत्र धर्मराज निवासी बकेली थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
*इसी प्रकार थाना सैनी* पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त लाल चन्द्र पटेल पुत्र रामदुलारे पटेल निवासी रूपनारायणपुर थाना सैनी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
*इसी प्रकार थाना सराय अकील* पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त यशवन्त पुत्र राम प्रसाद निवासी रक्सराई थाना सराय अकिल को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
[7/9, 19:46] +91 6392 177 313: *पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में चल रही दर्जनों जेसीबी मशीनें*
*कौशाम्बी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से दर्जनों जेसीबी मशीनें चल रही हैं जेसीबी मशीनों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है इतना ही नहीं सरकारी भूमि से भी जेसीबी मशीन अवैध खनन कर रही है दिन-रात धरती का सीना छलनी कर जेसीबी मशीनें बेखौफ तरीके से चल रही है आखिरकार कब तक मशीनों से मिट्टी का अवैध खनन होता रहेगा शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी अवैध खनन बंद कराने में नाकामयाब साबित हो रहे हैं जेसीबी मशीन के अवैध खनन से सरकारी भूमि भी सुरक्षित नहीं रह गई है
[7/9, 19:46] +91 6392 177 313: *एंटी रोमियो पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक*
*कौशाम्बी* मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सराय अकिल एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं बालिकाओं को नारी सुरक्षा,स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। और महिलाओं बालिकाओं के उनके अधिकारों की जानकारी दी गई

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया