कौशाम्बी08अप्रैल24*सिर पर कलश रखकर आनंदी माता के भक्तों ने निकाली भव्य कलाश यात्रा*
*आनंदी माता मंदिर पकसराई में श्रीमद् भागवत कथा का शुरू हुआ आयोजन*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई स्थित आनंदी माता मंदिर के महिला पुरुष भक्तों ने सिर पर कलश रख कर सोमवार के दिन क्षेत्र में भ्रमण किया है माता के जयकारा से क्षेत्र गूंज रहा था वैदिक मंत्रो से कलश की विधि विधान से पूजा कर पवित्र गंगा नदी का जल भरकर कलश यात्रा का आरंभ हुआ आनंदी माता के मंदिर से शुरू हुई इस कलश यात्रा में शामिल महिला पुरुष भक्तों ने मां का जयकारा लगाते हुए क्षेत्र में भ्रमण किया है आनंदी माता मंदिर के स्थान पर श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन 09 अप्रैल से कथा व्यास पूज्य कृपा शंकर शास्त्री जी महाराज वृंदावन धाम के मुखारविंद से 15 अप्रैल तक लगातार शाम 4:00 से 7:00 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा संत प्रेमदास उर्फ पप्पू और पुजारी बाबा मानसिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को पकसराई स्थित आनंदी माता मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
More Stories
लखनऊ16 सितंबर 26*पारा में आधी रात के बाद ‘माफिया राज’: उड़ाई जा रही हैं सीएम योगी के आदेशों की धज्जियां*
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*जनपद मुजफ्फरनगर में छात्रों का बीच सड़क पर तांडव
प्रयागराज 16सितंबर 26*मंगलवार शाम अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।