कौशाम्बी08अक्टूबर23*राष्ट्रवादी, ताकतवर और आत्मनिर्भर भारत निर्माण भाजपा का लक्ष्य- धर्मराज मौर्य*
*सरसवा ब्लाक पहुंचने पर जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत*
*कार्यकर्ताओं का सम्मान और मजबूत संगठन को लेकर पार्टी के लोगों को किया आश्वस्त*
*कौशाम्बी।* भारतीय जनता पार्टी का प्रादुर्भाव हुआ था हमारे संगठन की नींव रखने नेताओं ने सपना देखा था जो हमारा देश भारत राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत रहते हुए आत्मनिर्भर हुआ मजबूत रहे। भाजपा के निर्माण के समय ही यह लक्ष्य रखा गया था कि जब कभी भाजपा की सरकार आएगी तो वह देश के विभिन्न आयामों पर काम कर देश का सर्वांगीण विकास करेगी। साथ ही पड़ोस में दुश्मन देशों के खिलाफ प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाएगी जिससे यह दुश्मन देश कभी भी भारत की ओर आँख उठाकर भी ना देखें आज जब देश में भारतीय जनता पार्टी नीति सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में काम कर रहे हैं तब पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है तेजी से हो रहे विकास की ओर पूरी दुनिया देख रही है और आज भारत को विश्व का ग्रोथ इंजन कहा जा रहा है। यही नहीं आज हमारे दुश्मन देश वह चाहे पाकिस्तान हो या चीन उसकी हिम्मत नहीं है कि वह भारत की धरती की ओर बुरी नजर डाल सके l। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सरसवां विकासखंड में पहुंचने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान कहीं।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं से सीधे बात करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर भरोसा जताया है वह संगठन को जिले पर मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह संगठन का काम करें कार्यकर्ताओं के सम्मान में कभी भी आच नहीं आने पाएगी यह उनका वादा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री के रूप में हमें नरेंद्र भाई मोदी मिले हैं जिनके कार्यकाल में भारत पूरे विश्व में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है आज भारत की आवाज को विश्व का कोई भी देश हम देख नहीं कर सकता है इसी का उदाहरण है कि आज कनाडा और चीन जैसे देश भारत के तेवर के आगे झुकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि आज भारत में देश के सेवा के लिए प्रयोग में आने वाले रक्षा उपकरणों का निर्माण भारत में हो रहा है और यह आत्मनिर्भरता की ओर उठाया गया एक बड़ा कदम था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज भारत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है। लेकिन विपक्षी दल झूठा प्रचार कर देश की सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कामों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भोले शंकर कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अकबर सिंह, अजय पांडे, आशीष बच्चा, कल्लू करवरिया, दिनेश पांडे, तिलक नारायण द्विवेदी, राजीव तिवारी, शंकर दयाल सिंह, सुभाष सिंह, हरीश तिवारी, सुभाष सिंह पटेल, मनोज सिंह, घनश्याम वर्मा, सोनी जी, सत्यनारायण तिवारी, विनोद सरोज, अमर सिंह, प्रमोद भार्गव, हंसराज व शतरूपा पांडे मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*