कौशाम्बी07मई23*अपराध और अपराधियों पर करे सख्त कार्यवाही हीलाहवाली बर्दास्त नहीं–सीओ*
*सीओ चायल ने माफियाओं और अवैध खनन सहित तमाम कृत कार्यवाही की समीक्षा की*
*सीओ चायल योगेन्द्र कृष्ण नारायण ने सर्किल के सभी थाना व चौकी प्रभारियों के साथ की गोष्ठी*
*कौशाम्बी।* क्षेत्राधिकारी चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण द्वारा अपराध पर लगाम लगाने के लिए सर्किल चायल के सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों/चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा की अपराध और अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करें, हीलाहवाली बर्दास्त नहीं की जाएगी गोष्ठी में सीओ चायल द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही, विवेचनाओं के गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट के तहत 14(1) के तहत जब्तीकरण, माफियाओं और अवैध खनन के संबंध में कृत कार्यवाही की समीक्षा की गई।
गोष्ठी में सीओ द्वारा सभी अधिकारियो को उच्चाधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराया गया, रात्रि चेकिंग को प्रभावी बनाए रखने चोरी नकबजनी के सफल अनावरण, अवैध टैक्सी स्टैंड और मानक के विपरीत लगे लाउडस्पीकरों, अवैध, ज़हरीली शराब के विरुद्ध अभियान के संबंध में वार्ता कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।
More Stories
वाराणसी10 अक्टूबर 26*मारपीट के मामले में चौक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
कानपुर10 अक्टूबर 26*बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता *मंधना से 2 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें