कौशाम्बी06मार्च*महिलाओं के उत्थान के लिए महिला संस्थान द्वारा आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम*
*कौशांबी* महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान के द्वारा जनपद मुख्यालय मंझनपुर के तमन्ना पैलेस नहर रोड में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे महिला दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा रोड जिला अस्पताल के पास संस्थान की महिला पदाधिकारियों ने रविवार को बैठक कर महिला दिवस कार्यक्रम के सफलता की रणनीति बनाई है 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न गांव कस्बों क्षेत्र की समस्याओं से पीड़ित महिलाओं के समस्या निदान के लिए उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है
महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को जागरूक करने उनके सशक्तीकरण करने के संबंध में महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान की राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष अंजना मिश्रा के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर गहन विचार विमर्श किया गया है कार्यक्रम के दौरान निर्णय लिया गया है कि महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर बाल कल्याण समिति महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण के लिए आगे की रणनीति बनाएगा इस बैठक में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रघुनंदन सिंह और अधिवक्ता निशा त्रिपाठी महिलाओं की समस्याओं से संबंधित विचार विमर्श में शामिल रह कर उनकी समस्याओं के समाधान पर सुझाव देंगे कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य निधि त्रिपाठी प्रार्थना त्रिपाठी प्रियंका यादव रिचा पांडेय सुधा देवी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही

More Stories
वाराणसी २७ फरवरी २६ * काशी के श्मशान घाट पर धधकती चिताओं के बीच खेली गई भस्म की होली, तांत्रिक और अघोरियों ने जमकर खेली होली…
मथुरा 27 फरवरी 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 27 फरवरी 26*जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल मार्च*