बहराइच06मार्च*तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकरायी, चालक सहित दो घायल
एंकरः- जनपद के थाना मोतीपुर अंतर्गत उर्रा बाजार में मुर्गा उतारकर एक पिकअप मिहींपुरवा की ओर जा रही थी। नैनिहा जंगल के समीप पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे वाहन पेड़ से टकरा गया। जिसमें चालक समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा बाजार में रविवार को मुर्गा भरी पिकअप पहुंचा। जहां मुर्गा उतारकर चालक वाहन लेकर मिहिंपुरवा के लिए रवाना हुआ। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा जंगल में वाहन पहुंचा ही था कि सुबह 9 बजे के आसपास चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे जंगल से सटे लगे पेड़ से टकरा गया। चालक किसी तरह नीचे उतरा। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाकर भर्ती कराया गया। जहां पर एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रिपोटः-
कुंवर दिवाकर सिंह
बहराइच।
दिनांकः-06 मार्च 2022
मो.9792114006, 9415593246

More Stories
काठमांडू 27अगस्त 2026*🏵️ये वो इमिग्रेशन आफिस है जहां से काठमांडू होकर कैलाश मानसरोवर के लिए जत्था जाता है…*
सुल्तानपुर 26अगस्त 2026*पीछे से ट्रक ने बस में मारी टक्कर,तीन यात्रियों की मौत*
नई दिल्ली 27अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*