कौशाम्बी06दिसम्बर23*दीवान से उपनिरीक्षक बनने पर थानाध्यक्ष चरवा ने उपनिरीक्षक को लगाए स्टार*
*चरवा,कौशाम्बी।* ओमप्रकाश पुत्र स्व फितूर राम निवासी ग्राम पवनी कला थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ ने अपनी पढ़ाई करने के दौरान एक मई सन् 1991 में उ० प्र० पुलिस में भर्ती हुए। करेक्टर रोल अच्छा होने से प्रमोशन के दौरान 2017 में जनपद कौशाम्बी के कोखराज थाना के सिंघिया भरवारी चौकी से दीवान हुए। लगभग दो वर्ष से चरवा थाना में हेड मुहर्रिर के रूप में जिम्मेदारी से निर्वाहन कार्य कर रहे ओमप्रकाश को शासनादेश के आदेशानुसार उपनिरीक्षक बनाया गया। थानाध्यक्ष चरवा बलराम सिंह ने शासन के आदेशानुसार 6 दिसम्बर को स्टार लगा कर सम्मानित करते हुए पुलिस की छवि को बरकरार रखने की अपील किया। चरवा थाना समस्त स्टाफ ने उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को बधाई दिया।

More Stories
Bangalore 24april2026*Karnataka unanimously condemns the attempt to murder democracy in Bengal*.
लखनऊ24अप्रैल26* ‘नकली SDM’: 3 साल तक चलाता रहा VIP रुतबा, ट्रैफिक पुलिस के एक सवाल ने कर दिया खेल खत्म!*
बदायूँ 24अप्रैल26*किन्नरों का नेग के नाम पर आतंक दूल्हे के भाई को मारी गोली*