कौशाम्बी06जनवरी24*बोर्ड लगे स्टॉल में नहीं पहुंचते जिम्मेदार अधिकारी ,कर्मचारी*
*विकसित भारत संकल्प यात्रा ,मतलब चुनावी यात्रा???*
*अझुवा कौशांबी* मोदी सरकार _ योगी सरकार मौजूदा समय विकसित भारत संकल्प यात्रा चला रही है जहां मोदी गारंटी वैन पहुंच कर भारत सरकार प्रदेश सरकार के आम जनमानस के चलाई गई विभिन्न योजनाओं का बखान कर पक्ष में माहौल बना रहे हैं 2024 की जमकर तैयारी की जा रही है बीते कल शुक्रवार नगर पंचायत अजुवा सब्जी मंडी में मोदी गारंटी वैन पहुंची है वहां तमाम पात्र _ अपात्र लोग अपने अपने आवेदन संबंधित विभागों के स्टालों में जमा कर रहे थे जिनमे दर्जनों_ महिला पुरुष आवेदकों ने जिम्मेदारों से शिकायत करते हुए बताया जब संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को मौके पर पहुंचना था लेकिन कार्यक्रम में मनमानी की गई।
*कार्यक्रम में आंगनवाड़ी,गैस एजेंसी के कर्मचारी,कोटेदार,शहरी आवास योजना के विमल पाण्डे ही पहुंच पाए आयुष्मान भारत से संबंधित एक सी एच ओ मौजूद था जिसने बताया कोई काम नही हो रहा,राशन कार्ड संबंधित तमाम शिकायते थीं पात्र आवेदकों ने बताया बड़े बड़े रईसों के राशन कार्ड बने हैं हम लोगों के नहीं बने, कुल मिलाकर कार्यक्रम को तमाशा ही बनाया गया ,विश्वकर्मा योजना का जिम्मेदार कोई नहीं था,प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि का कोई अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं था।*
मौके पर पहुंचे जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य को तमाम महिला आवेदकों ने घेर कर अपनी समस्या बताई जिला अध्यक्ष ने सभी को आश्वासन दिया आप लोग अपने आवेदन जमा करें सरकार आपके द्वार आई है अपात्रों को लाभ नहीं मिलेगा लेकिन एक भी पात्र छूटेगा नहीं धर्मराज मौर्य ने अधिशाषी अधिकारी अझुवा रश्मि सिंह और कार्य क्रम संयोजक से कार्यक्रम में उपस्थित न होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की लिस्ट मांगी है जिन पर प्रशासनिक कार्रवाई की बात कही है।

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….