कौशाम्बी06जनवरी24*रोजगार मेले में 183 अभ्यर्थियां को दिया गया रोजगार*
*कौशाम्बी* कौशल विकास मिशन राजकीय आई0टी0आई0 एवं सेवायोजन के संयुक्त तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत विकास खण्ड-मूरतगंज में एस0पी0 मेमोरियल इजी0 कॉलेज, भीटी के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 396 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं 05 नियोक्ता कम्पनियों के द्वारा कुल 183 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। यह जानकारी जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन द्वारा दी गयी।
रोजगार मेले का शुभारम्भ मण्डल अध्यक्षा श्रीमती दीपा श्रीवास्तव द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने रोजगार मेले में उपस्थित प्रतिभागी अभ्यर्थियों को रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन द्वारा शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सूचित किया गया कि जो अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में प्रतिभाग नहीं कर पायें हैं, वे दिनांक 09 जनवरी 2023 को एम0वी0आई0टी0 इंजी0 कॉलेज कोइलहा में विभाग द्वारा पुनः आयोजित एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले मे प्रतिभाग करते हुये रोजगार प्राप्त कर सकतें हैं।
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन