कौशाम्बी05मई24*जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण*
*कौशाम्बी।* जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत नवीन मंडी समिति,ओसा में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी,मंझनपुर आकाश सिंह को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम बनाने के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय,किसी प्रकार की कोई कमी न रहने पाए। इसके साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी को अर्ध सैनिक बलों के ठहरने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार गोंड तथा अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
उन्नाव20 सितंबर 26*डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन