कौशाम्बी05नवम्बर23*मण्डलायुक्त ने निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण की द्वितीय विशेष अभियान का लिया जायजा*
*कौशाम्बी।* मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण की द्वितीय विशेष अभियान पर मतदान केन्द्र-उच्च प्र्राथमिक विद्यालय सयारा मीठेपुर तथा प्राथमिक विद्यालय-सौरई खुर्द, पल्हाना उपरहार एवं कसिया पूर्व का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान बी0एल0ओ0 से अब तक प्राप्त फार्म-6,7 एवं 8 की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि इस पर विशेष ध्यान दिया जाय कि कोई अर्ह मतदाता छूटने न पायें तथा ई0पी0 रेशियों एवं जेण्डर रेशियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने सभी बी0एल0ओ0 को घर-घर जाकर सर्वे कर नये मतदाता/छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची मे दर्ज कराने के निर्देश दिये निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
More Stories
देहरादून 15 सितंबर 26*उत्तराखंड में सरकारी जमीन की 90 साल की लीज पर CPI का सवाल, 20 सितंबर को देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस
लखनऊ 15 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 15 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*