कौशाम्बी04मार*चार्ज लेते ही थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ छेड़ा अभियान,आधा दर्जन ओवरलोड वाहन को कराया सीज।*
*👉कौशाम्बी।* नवागत थाना अध्यक्ष पश्चिम सरीरा अभिलाष तिवारी ने चार्ज लेते ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। थानाध्यक्ष की ताबड़तोड़ कार्यवाही से ओवरलोड वाहन मालिकों के होश उड़े हुए हैं। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में लगातार ओवरलोड वाहनों की शिकायत मिल रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा अभिलाष तिवारी ने ओवरलोड वाहन चलाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की है।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ देर रात थानाध्यक्ष पश्चिम सरीरा ने सड़क पर खड़ा होकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ा।पश्चिम शरीरा कस्बे से निकल रहे लगभग आधा दर्जन ओवरलोड वाहनों को थानाध्यक्ष ने पकड़ते हुए उनके खिलाफ की कार्रवाई की जिससे बालू माफियाओं सहित ओवरलोड वाहन मालिकों के होश उड़े हुए हैं।
*👉देर रात तक सीयूजी पर घनघनाते रहे फोन,थानाध्यक्ष ने कराया सीज।*
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के बाद देर रात तक थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर तमाम वीआईपी लोगों के फोन आते रहे लेकिन थानाध्यक्ष ने डीएम एवं एसपी के आदेशों का अक्षरशः पालन करते हुए सभी वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की। जिससे माफियाओं के होश उड़े हुए हैं।

More Stories
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे