[03/11, 19:34] +91 95549 78900: *गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त लवली रैदास पुत्र झल्लर रैदास निवासी काशीपुर मजरा भसरौल थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर को कनवार बार्डर से 430 ग्राम अवैध गाजा बरामद होने पर गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
[03/11, 19:34] +91 95549 78900: *दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस बल द्वारा एससी एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोहित कुमार यादव उर्फ नवल पुत्र धवल यादव निवासी मखऊपुर थाना पिपरी को मखऊपुर तिराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
[03/11, 19:39] +91 95549 78900: *काली माता के प्रांगण से दबंग ने उखाड़ दिया बरगद का पेड़,*
*प्रधानपति ने अर्का चौकी में नाम जद शिकायत कर कार्यवाही की मांग।*
*कौशांबी*: करारी कोतवाली के पवारा गांव के पास काली माता की मंदिर प्रांगण में प्रधानपति ने बरगद पौधारोपण किया था सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगवा दिया था। लेकिन गांव के ही कुछ अराजकतत्वों द्वारा बरगद के पेड़ को उखाड़कर गड्ढे में फेंक दिया और ट्री गार्ड भी घर उठा ले गए। सुबह इसकी सूचना जब ग्राम प्रधानपति को हुई तो उन्होंने अर्का महावीरपुर चौकी में शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया है।
करारी थाने के पवारा गांव निवासी रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्रधानपति है। प्रधानपति के ग्राम सभा में मां काली की मंदिर है । मंदिर प्रांगण में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बरगद का पेड़ लगाया गया था। जिसमे ग्राम प्रधानपति रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा पौधे के लिए आवारा पशुओं से सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाया गया था। जिसको गांव के ही रामलखन पुत्र केदार व उजियार पुत्र दुखी द्वारा लगे बरगद के पेड़ को नष्ट कर दिया तथा ट्री गार्ड को तोड़कर अपने घर उठा ले गए। तथा ट्री गार्ड के सीमेंट पावा को गड्ढे में फेंक दिया। प्रधानपति ने स्थानीय पुलिस चौकी में नामजद शिकायत कर केस दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*