कौशाम्बी03जून*अवैध तमंचा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़*
*तमंचा बनाने वाले तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशांबी* पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र में अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री चलाकर तमंचा बेचने का कार्य करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर फैक्ट्री में अवैध शस्त्र बनाते उपकरणों सहित तीन तमंचा बरामद किया है पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध लिखा पढ़ी पुलिस ने जेल भेज दिया है
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा द्वारा चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना पश्चिम सरीरा प्रभारी भवानी सिंह यादव ने चक गुरैनी में छापा मारकर अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने मौके से निर्मित तीन तमंचा कारतूस और उपकरण बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है आरोपी तमंचा बनाते हुए गिरफ्तार किए गए है। गिरफ्तार अभियुक्त मोतीलाल पुत्र देशराज निवासी चक गुरैनी थाना पश्चिम सरीरा चंद्र भवन पुत्र उन्जीत निवासी चक गुरैनी तथा राजेश कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी चक गुरैनी थाना पश्चिम सरीरा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है तीनों अभियुक्तों के कब्जे से तीन तमंचा छः जिंदा कारतूस बनाने के उपकरण हथौड़ी पंखा शमशी लोहा काटने की आरी ब्लेड लोहे की पाइप नाल पुलिस ने बरामद किया है। तीनों लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल