कौशाम्बी02नवम्बर23*कौशाम्बी के लाल विद्यासागर मौर्य ने सुल्तानपुर की धरती पर बिखेरा जलवा*
*नवजवानों उठो वक्त ये कह रहा, खुद को बदलो जमाना बदल जाएगा- विद्यासागर मौर्य*
*कौशाम्बी।**सुल्तानपुर की धरती पर मौर्य बंधुत्व क्लब सुलतानपुर व अमेठी के संयुक्त प्रयास से अखंड भारत गौरव महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन गायक व शिक्षक विद्यासागर मौर्य ने किया। कार्यक्रम में देश की नामी हस्तियां शिरकत किया। महफिल में शमा बाधने के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कौशांबी के गायक विद्यासागर मौर्य को भी अवसर मिला। उन्होंने गायकी के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अपने कैरियर को किस तरह से बनाया जा सकता है इसके लिए विचार व्यक्त कर नौजवान एवं छात्रों को प्रेरित करते हुए संबोधित किए। उन्होंने ने कहा कि नवजवानों उठो वक्त ये कह रहा, खुद को बदलो जमाना बदल जाएगा खुद ऐसा काम करो पहचान बने मुकाम मिले मंजिल हासिल हो तुम्हें राष्ट्र गौरव का अवार्ड मिले। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपके पास वह क्षमता, हिम्मत, जुनून और जज्बा है जिसके दम पर आप अपने माता – पिता, परिवार एवं देश का नाम रोशन की क्षमता आपमें है इसे सही जगह इस्तेमाल करने की बस आवश्यकता है।
जब उन्होंने कविता मध्यम से कहा कि उठो नौजवानों वक्त आपका इंतजार कर रहा है तो वहां पर बैठे हुए लोगों में जोश भर गया महफिल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गीत एवं कविताओं के माध्यम से उन्होंने महफिल में समां बांधने का काम किया। मौर्य बंधुत्व क्लब के अध्यक्ष रामसजीवन मौर्य व उनकी टीम का उन्होंने आभार प्रकट किया।

More Stories
लखनऊ2जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल*🏵️जुकाम की औषधि है मूली और नीबू🏵️*
New Delhi 02 June2026*`NEWS HEADLINES`
चंडीगढ़2जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें..!!*