कौशाम्बी01अप्रैल*चरवा पुलिस लगभग दस माह बाद भी सिर कटी लाश का नहीं कर सकी खुलासा।*
*चायल कौशाम्बी*/चरवा थाना क्षेत्र के घूरी गांव के बाहर ससुर खदेरी नदी में लगभग दस माह पूर्व एक निर्वस्त्र महिला की सिर कटी लाश तैरती मिली थी।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।पुलिस आजतक महिला की हत्या का खुलासा नहीं कर सकी है जिससे लोगों में काफी नाराजगी है।
घूरी गांव के बाहर 25 मई को ससुर खदेरी नदी में एक महिला का सिर कटा शव पड़ा मिला था।देखते ही देखते मौके पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई थी।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया था।शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के सिर को आसपास काफी तलाश किया।मगर उसे सफलता नहीं मिली थी।इस सम्बंध में तत्कालीन इंस्पेक्टर संतशरण सिंह ने हत्या का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था।उनके स्थानांतरण हो जाने के बाद चरवा पुलिस ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। लगभग दस माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं वह हत्या का खुलासा मौजूदा इंस्पेक्टर भी नहीं कर पा रहे है।इससे क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है।
*पत्रकार*
*संदीप त्रिपाठी*
*चायल 8850192393*
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*