कौशाम्बी १४ मार्च २६ * तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर
पूर्व के समय में कई लोगों के साथ भैंस चोरी की घटनाएं हुई थी उसका भी खुलासा थाना पुलिस नहीं कर सकी है
चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में चोरी की घटनाएं से ग्रामीणों में दहशत
कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में शुक्रवार की आधी रात को गांव के तीन लोगों के घरों में ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोर सोने चांदी के जेवर नगद रुपए सहित लगभग चार लाख रुपए से अधिक कीमत का सामान उठा ले गए हैं पीड़ित परिजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी है सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर वापस लौट आई है तीन घरों में एक साथ चोरी की घटना के खुलासा में खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है पूर्व के समय में कई लोगों के साथ भैंस चोरी की घटनाएं हुई थी उसका भी खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है एक साथ बलीपुर टाटा गांव में एक रात में तीन घरों में चोरी की घटनाओं के बाद पूरे गांव में दहशत और भय का माहौल व्याप्त है ग्रामीण परेशान दिखाई पड़ रहे हैं पुलिस के गस्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव निवासी मालती देवी पत्नी हरिओम के घर में आधी रात को बगल के कमरे का ताला तोड़कर चोर घर के भीतर घुस गए महिला का पति हरि ओम कुम्हियावा बाजार निमंत्रण खाने गया था घर में महिला और उसके बच्चे मौजूद थे आधी रात को घर में खटपट की आवाज सुनकर महिला जब बगल के कमरे में पहुंची तो वहां देखा कि कमरे का ताला टूटा है और कमरे के अंदर रखा बक्से का ताला तोड़कर 15 हजार रुपए नगद सोने का मंगलसूत्र लॉकेट पुल्ली लगभग 4 ग्राम वजन और चांदी के जेवर चैन पट्टी छागल करधनी लगभग 850 ग्राम वजन का सामान चोर उठा ले गए हैं महिला के घर से तीन लाख कीमत की चोरी हुई है।
इसके बाद गुड्डी देवी पुत्र चंदूल के घर चोर पहुंचे और उसके बगल के घर में ताला तोड़कर चोर भीतर घुस गए बक्से का ताला तोड़कर 35 हजार रूपए नगद और लगभग ढाई सौ ग्राम चांदी के जेवर चोर उठा ले गए हैं महिला के घर से भी लगभग एक लाख रुपए से अधिक कीमत का सामान उठा ले जाने में चोर कामयाब रहे शनिवार की सुबह 5 बजे जब महिला जागी और बगल के घर में ताला टूटा देखा तो उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई इसके बाद शिवलोचन के घर बेखौफ होकर चोर पहुंचे और उसके घर में ताला तोड़कर भीतर घुस गए शिवलोचन के घर से 22 हजार रुपए नगद चोर उठा ले गए हैं तीनों परिवारों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी है।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।