कौशाम्बी 8दिसम्बर 25*जिलाधिकारी ने की खाद्य एवं रसद विभाग की योजनाओं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी डॉ0 अमित पाल ने उदयन सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग की योजनाओं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जिलाधिकारी ने रिक्त उचित दर दुकानों की समीक्षा के दौरान जिलापूर्ति अधिकारी से कहा कि नियमानुसार 04 रिक्त दुकानों की नियुक्ति की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि ई.के.वाई.सी. एवं आधार सीडिंग में शत-प्रतिशत प्रगति तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में शेष मॉडल शापों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके सभी मॉडल शापों की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाय।जिलाधिकारी ने धान खरीद की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे से कहा कि पारदर्शी तरीके से धान खरीद करते हुए लक्ष्य 60 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित किया जाय। निर्धारित समयावधि में किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी से कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर बिचौलियों की सक्रियता पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाय।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें