कौशाम्बी 30 मार्च 26*नए सत्र में बच्चों का प्रवेश प्रारंभ प्रधानाचार्य ने तिलक लगा किया शुभारंभ बच्चों में उल्लास*
*मुख्य अतिथि सभासद रणविजय ने माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर बच्चों को वितरण किया अंकपत्र*
*कोखराज कौशाम्बी* सिराथू तहसील के कोखराज थाना क्षेत्र में दिनांक 30.03.2026 को प्राथमिक विद्यालय नोडिया आमद करारी में प्रधानाचार्या नूतन शाक्या के द्वारा वार्षिकोत्सव,मेधावी छात्र/छात्रा को सम्मान एवं विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 10 मंगल पांडेय नगर सभासद रणविजय ने माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया कार्यक्रम में कक्षा 5 में उत्तीर्ण बालक व बालिकाओं को अंक पत्र देकर उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश व उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया और नए सत्र 2026 व 2027 में नए बच्चों के प्रवेश के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जिससे हर घर शिक्षा की गूंज हो इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहे जिसका आने वाली पीढ़ियों को किसी भी प्रकार का अज्ञानता रूपी कष्ट से जूझना न पड़े ,प्रधानाचार्या नूतन शाक्या ने बच्चों को तिलक लगाकर उनके अगली कक्षा में पढ़ाई की शुभकामनाएं दी और बच्चों को नैतिकता की शिक्षा दी सहायक अध्यापक ओम कृष्ण पांडेय ने सभी बच्चों को पुरस्कृत कर सभी छात्र छात्राओं को आशिर्वाद दिया कार्यक्रम में सहायक अध्यापक, अजय कुमार कुशवाहा,कल्पना वर्मा,शैलेन्द्र कुमार,आदि गणमान्य नागरिक व ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

More Stories
मथुरा 30 मार्च 26* फेज 5.0“MISSION SHAKTI”*के तहत मथुरा जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
कानपुर नगर 30 मार्च 26*स्कूलों के सामने सड़क पर नहीं होगी वाहनों की पार्किंग, 81 विद्यालयों की नई समय सारिणी 1 अप्रैल से लागू*
लखीमपुर 30 मार्च 26*तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में राजीव कुमार अध्यक्ष एवं विवेक कुमार तिवारी मंत्री