कौशाम्बी 2मार्च 26*सपा जिला महासचिव की माता के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन समूह*
*भरवारी कौशांबी* नगर पालिका परिषद अंतर्गत कस्बा भरवारी के पुरानी बाजार निवासी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव गुलाम हुसैन की माताजी श्री मति मोहम्मद दुल निशा पत्नी जनाब शमशुल हक उम्र लगभग 71 वर्ष का सोमवार को निधन हो गया है निधन की जानकारी मिलते ही उनके घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया और लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है जिसमें नगर सहित जनपद के राजनैतिक दल के तमाम लोग वृद्ध मां को मिट्टी देने पहुंचे
मिट्टी देने वालों में समाज वादी पार्टी के पूर्व सांसद एवं तीन बार के सांसद एवं दो बार के विधायक तथा एक बार के मंत्री शैलेन्द्र कुमार मिट्टी देने जिला महासचिव गुलाम हुसैन के आवास पहुंचे यही एक नेता ऐसा है जो हर किसी के सुख दुःख में पहुंच कर अपनी उपस्थित दर्ज कराकर लोगो को ढाढस बढ़ाते है इस मौके पर नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयर मैंन कैलाश केशरवानी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष कविता पासी सहित तमाम नेता गण अंतिम संस्कार में मौजूद रहे इस बीच मोहल्ले में सभी लोगों ने अपनी अपनी प्रतिष्ठानों को बंद कर मां के ग़म में शामिल हुए इस मौके पर महबूब आलम बबलू मुन्नान इफ्तिखार अहमद मोइन अहमद अनोखे भाई गुड्डन भाई प्रवेश करारी प्रवेश प्रयाग राज एवं सदर विधायक तथा इंद्रजीत सरोज पूर्व कैबिनेट मंत्री वा पूर्व विधायक संजय गुप्ता आदि लोगों ने नाम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया है

More Stories
कौशाम्बी7अगस्त26*एस.एल.इंटरनेशनल इंटर कॉलेज के छात्रा कलश केसरवानी ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता द्वितीय स्थान*
पंजाब7अगस्त26*अबोहर वाल्मीकि चौक में मेयर पति नरेश वधवा व पूर्व पार्षद पुनीत अरोड़ा ने खुलवाए सीवरेज
वाराणसी7अगस्त26*गंगा और वरुणा का जलस्तर उफान पर, घाटों की सीढ़ियां जलमग्न