October 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में "वोट बचाओ-देश बचाओ" अभियान के तहत प्रेस वार्ता, भाजपा पर वोट चोरी का लगाया आरोप*

कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत प्रेस वार्ता, भाजपा पर वोट चोरी का लगाया आरोप*

कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत प्रेस वार्ता, भाजपा पर वोट चोरी का लगाया आरोप*

*कौशाम्बी।* जिला कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में गुरुवार को “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व राजस्थान शाहपुरा के विधायक मनीष यादव, मंडल पर्यवेक्षक व पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश और संयोजक सुधाकर तिवारी मौजूद रहे।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व विधायक शाहपुरा राजस्थान मनीष यादव ने केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कर चुनाव जीतकर सरकार बनाने वाली भाजपा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर वोट चोरी करवा रही है और लोगों के नाम मतदाता सूची से कटवा रही है।उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को दिल्ली में शुरू हुए प्रदर्शन के बाद अब 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाला प्रदर्शन बहुत बड़ा होने वाला है। राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन में पूरे देश से लाखों लोग पहुंच रहे हैं। यह लड़ाई वोट बचाने के साथ-साथ संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय,मण्डल पर्वेक्षक पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश,जिला पर्यवेक्षक सुधाकर तिवारी,उदय यादव,आशीष मिश्रा पप्पू, कौशलेश द्विवेदी,नैय्यर रिजवी श्याम सिंह भदौरिया,जयप्रकाश जायसवाल,हेमंत रावत,रमेश यादव सचिन पाण्डेय रावेंद्र यादव,निक्की पाण्डेय,आयूष यादव,जीतू मिश्रा शिवलेश मिश्रा,अवधेश कुमार,रफीक अहमद,अवधेश कुमार,संदीप कुमार,बिफई लाल,इंद्रपाल रैदास,नोखे लाल यादव,सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Taza Khabar