September 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 27 सितंबर 26*रिमझिम बारिश व हवाओं के झोंके में भरभराकर गिरा मकान*

कौशाम्बी 27 सितंबर 26*रिमझिम बारिश व हवाओं के झोंके में भरभराकर गिरा मकान*

कौशाम्बी 27 सितंबर 26*रिमझिम बारिश व तेज हवाओं के झोंके में भरभराकर गिरा मकान*

*मकान के गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया*

*महेवाघाट कौशांबी* । महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में शनिवार को रिमझिम बारिश और तेज हवाओं के झोंके बीच एक मकान भरभराकर गिर गया। मकान के गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग सुरक्षित रहे और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक मंझनपुर तहसील क्षेत्र के अलवारा गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी शिवमूरत अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ कच्चे और जर्जर मकान मे निवास कर रही थी मकान कच्चा था और बारिश के कारण कमजोर हो गया था। शनिवार को रुक-रुककर हो रही बारिश और हवाओं के झोंके के बीच अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुँचे और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला

गरीब निर्धन कमजोर परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने से इलाके के सैकड़ो परिवार कच्चा जर्जर मकान में रहने को मजबूर हैं ग्रामीणों के मुताबिक लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई कच्चे मकानों पर खतरा बना हुआ है। मकान गिरने से उर्मिला देवी के परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। मकान के मलवे में उसके गृहस्थी का सामान दब गया है जिससे खाने-पीने की भी दिक्कत परिवार के सामने खड़ी हो गई है ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

 

Taza Khabar