कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत
दुर्घटना में दर्जनों लोग हुए घायल मुंडन संस्कार बना अंतिम संस्कार
कौशाम्बी से सुशील केसरवानी की रिपोर्ट
अझुवा कौशाम्बी सैनी कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक भयानक सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को रुला दिया.शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे डोरमा पेट्रोल पंप के पास हाईवे किनारे खड़े ट्राला में एक पिकअप वाहन पीछे से जोरदार टक्कर मार बैठा.जिससे पिकप वाहन में बैठे लोग हादसे का शिकार हो गए।हादसे का शिकार होने वाले सभी यात्री फतेहपुर जिले के मलवा क्षेत्र के बड़ोखर गांव के निवासी थे.वे रामनवमी के पावन अवसर पर कड़ा धाम स्थित मां शीतला देवी के दर्शन करने गए थे.सुबह पिकअप बुक करके पहुंचे और प्रयागराज के संगम घाट पर एक बच्चे का मुंडन संस्कार पूरा कर घर लौट रहे थे. फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कोरावल गांव निवासी पंकज सिंह के बेटे का मुंडन था.परिवार और रिश्तेदारों समेत कुल 25 से 35 लोग लोडर पिकअप में सवार थे.दुर्घटना में चार महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई. बाकी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू और जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने चार एंबुलेंस भेजकर घायलों को पहुंचाने में मदद की.
सीएमओ डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि उनके केंद्र पर 23 मरीज पहुंचे. एक महिला और तीन बच्चों ,एक पुरुष की मौत हो चुकी थी. कुछ घायलों को फ्रैक्चर की आशंका के साथ जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि 14 अन्य मरीजों का इलाज वहीं जारी है. अस्पताल में इमरजेंसी स्टाफ और सीएमएस की टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है, 2 गंभीर मरीजों को प्रयागराज रिफर किया गया है दुर्घटना में मृतकों में कल्लो देवी उम्र 28 वर्ष दर्शनिया उम्र 68 वर्ष पत्नी बाबू लाल राजकुमारी उम्र 50 वर्ष मयंक उम्र 10 वर्ष पुत्र मुकेश निवासी गण कुरौली थाना जाफर गंज सुखरानिया उम्र 65 वर्ष अनुज उम्र 7 वर्ष पुत्र लखन निवासीगण बारा थाना जाफरगंज गुड़िया देवी उम्र 35 वर्ष निवासी गौरी खेड़ा थाना जाफरगंज ध्रुव उम्र 7 वर्ष पुत्र मोहन निवासी गंजा का डेरा थाना चांदपुर मृतकों में शामिल है राजन शिमला देवी मइकी सीमा देवी कमलेश मीरा देवी साधना देवी श्री कृष्ण लव कुश सहित तमाम लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है
इनसेट
हाईवे पर मची चीख-पुकार
अझुवा कौशाम्बी सैनी कोतवाली क्षेत्र में हादसे के बाद सड़क पर घायलों की चीत्कार गूंज उठी.आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े आए.दुर्घटना की वजह से हाईवे पर यातायात कुछ देर तक जाम रहा.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप की तेज रफ्तार या ड्राइवर का नियंत्रण खोना मुख्य वजह हो सकती है.यह घटना रामनवमी जैसे शुभ मौके पर हुई,जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की जा रही है।
[27/03, 21:35] Sushil Kesharwani Kaushambi: सड़क पर खड़े वाहन बन रहे दुर्घटना का कारण
कौशांबी राष्ट्रीय राजमार्ग में होटल ढाबे और पेट्रोल पंप के आसपास सड़क पर वाहनों को खड़ा कर चालक गायब हो जाते हैं सामने से आने वाले वाहनों को बचाने के चक्कर में पीछे से आने वाले वाहन सड़क पर खड़े वाहन से टकरा जाते हैं जो बड़ा हादसा का कारण बन रहा है सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामी पुर में सड़क पर खड़े वाहन के चलते बीते वर्ष भी दो बड़े हादसे हुए थे जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी अझुवा के आगे कनवार मोड़ के पास भी कुछ महीने पहले सड़क पर खड़े वाहन के चलते दुर्घटना हो चुकी है जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी इसके अलावा कोखराज थाना क्षेत्र में भी सड़क पर खड़े वाहनों से दुर्घटनाएं हुई है जिनमें मौतें हुई है लेकिन सड़क पर खड़े वाहनों पर रोक नहीं लगाई जाती है उनके चालकों पर जुर्माना नहीं लगाया जाता है जिससे यातायात पुलिस थाना पुलिस और एआरटीओ की बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है सड़क पर वाहन खड़ा करने के इस मामले पर रोक लगाए जाने की जरूरत है जिससे दुर्घटना पर रोक लगाया जा सके सड़क किनारे वाहनों का पार्किंग स्थल बने होने के बाद भी पार्किंग स्थल पर हाईवे के ट्रक ट्राला ट्रेलर नहीं खड़े होते हैं बल्कि होटल ढाबे और पेट्रोल पंप के आसपास सड़क पर वाहनों को खड़े कर दिए जाते हैं जो दुर्घटना का कारण बनते हैं

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
रोहतास 27 मार्च 26*आरपीएफ डेहरी ने लावारिस हालत में 85 लीटर देशी शराब किया बरामद*