कौशाम्बी 23दिसम्बर 25*एस.एन.सी.यू. वार्ड, एन.आर.सी. वार्ड एवं रैन बसेरा का डीएम ने किया निरीक्षण*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एस.एन.सी.यू. वार्ड, एन.आर.सी. वार्ड एवं रैन बसेरा का निरीक्षण कर वहॉ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने एस.एन.सी.यू. वार्ड के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी एवं उप प्राचार्य से कहा कि राज्य स्तर पर एन.एच.एम. से पत्राचार कर और बेड बढ़ाया जाय तथा और आवश्यक उपकरणों का अविलम्ब क्रय सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने एन.आर.सी. वार्ड के निरीक्षण के दौरान भर्ती बच्चां की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि बच्चां को अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय तथा और बेड बढ़ाया जाय। ठण्ड के दृष्टिगत और हीटर लगाया जाय एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाय। उन्होंने परिजनों से वार्ता कर उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान केयर टेकर से कल दिनांक 22 दिसम्बर 2025 को कितने लोग रूकें आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाय। उन्हांने पंजिका का अवलोकन करते हुए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार एवं उप प्राचार्य सौरभ मिश्रा उपस्थित रहें।

More Stories
भागलपुर28अप्रैल26*नेशनल कैडेट कोर एनसीसी में भैया/बहनों का चयन
मैहर28अप्रैल26*‼️गर्मी में जीव-जंतुओं की प्यास बुझाना: हमारी संवेदनशील जिम्मेदारी,,रवींद्रसिंह (मंजू सर) मैहर की कलम से।
नैनीताल28अप्रैल26*गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति