November 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें अधिकारी–सीडीओ*

कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें अधिकारी–सीडीओ*

कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें अधिकारी–सीडीओ*

*विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों की ऑनलाइन फीडिंग के लिए अधिकारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण*

*कौशाम्बी* विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल,निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने तथा निर्वाचन संबंधी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के उद्देश्य से प्रभारी अधिकारी (कार्मिक)/मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सरस हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मतदान कार्मिकों के डाटा की ऑनलाइन फीडिंग के लिए संचालित ऑनलाइन इलेक्शन पर्सनल डिप्लॉयमेंट सिस्टम के संबंध में अधिकारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं फीड किए जाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विज्ञान सूचना अधिकारी रविन्द्र कुमार जायसवाल ने अधिकारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को ऑनलाइन इलेक्शन पर्सनल डिप्लॉयमेंट सिस्टम की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने निर्धारित प्रारूप के अनुसार मतदान कार्मिकों से संबंधित आवश्यक सूचनाओं की ऑनलाइन फीडिंग,डाटा प्रविष्टि की प्रक्रिया तथा पोर्टल पर सूचनाओं को सही एवं व्यवस्थित ढंग से दर्ज करने के संबंध में तकनीकी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य में मतदान कार्मिकों का डाटा अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसके आधार पर निर्वाचन के दौरान कार्मिकों की तैनाती एवं ड्यूटी का निर्धारण किया जाता है। इसलिए डाटा फीडिंग का कार्य पूरी सावधानी एवं शुद्धता के साथ किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्धारित प्रारूप के प्रत्येक कॉलम की जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित सूचनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पोर्टल पर दर्ज किया जाए। फीडिंग के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्ण सूचना अथवा दोहराव की स्थिति न रहे। सभी संबंधित अधिकारी अपने विभागों से प्राप्त सूचनाओं का समुचित परीक्षण करने के उपरांत ही ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करें,जिससे निर्वाचन संबंधी आगामी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।

प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी अधिकारी निर्वाचन से संबंधित दायित्वों को पूरी गंभीरता,जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरती जाए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मतदान कार्मिकों से संबंधित सूचनाओं की फीडिंग निर्धारित प्रारूप में पूरी शुद्धता के साथ सुनिश्चित की जाए। सभी विभागीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का विवरण समय से उपलब्ध कराएं तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों के माध्यम से उसकी ऑनलाइन फीडिंग कराना सुनिश्चित करें। फीडिंग कार्य पूर्ण होने के बाद सूचनाओं का पुनः परीक्षण भी किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Taza Khabar