March 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली १६ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

कौशाम्बी 16 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में बीज भंडार में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान*

कौशाम्बी 16 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में बीज भंडार में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान*

*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा के एक बीज भंडार में सोमवार भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

राष्ट्रीय राजमार्ग अझुवा में चंद्राज केसरवानी पुत्र बुद्धू केसरवानी अपने मकान में ही महाशक्ति बीज भंडार नाम से दुकान खोले हैं बीते शाम दुकान बन्द कर सोने चले गए सोमवार भोर 4 बजे शटर वाली दुकानों से संदिग्ध परिस्थितियों में धुंआ निकलने लगा देखते देखते आग ने विशाल रूप धारण कर लिया दुकानदार के शोर मचाने पर पड़ोसी इक्कठा हो गए लेकिन आग पर काबू नही पा सके इसी दौरान किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी ,फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची और आग में काबू पा लिया गया दुकानदार के अनुसार इस अग्निकांड में 10 हजार नकदी सहित 18 पीस दवा छिड़कने वाली मशीन,बीज,और अन्य कृषि सामग्री जलकर राख हो गई। आग से 15 लाख रुपये के नुकसान हुआ है । आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।सूचना मिलने पर डायल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की संभावना जताई जा रही है।