कौशाम्बी 16 मार्च 26*कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक ने पेश की मानवता की मिशाल, बच्चों को बांटे चॉकलेट*
कौशाम्बी। सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सभी प्रकरणों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर ठगी, महिला उत्पीड़न सहित अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, जिन पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कई मामलों में तत्काल प्रभाव से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया, वहीं गंभीर मामलों में विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाना और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि फरियादियों से संवेदनशीलता और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाए, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।कौशाम्बी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के समाधान हेतु निःसंकोच पुलिस कार्यालय अथवा अपने नजदीकी थाने से संपर्क करें। पुलिस जनता की सुरक्षा, सेवा और विश्वास के लिए सदैव तत्पर है।

More Stories
पूर्णिया19जून26*12 साल में PM मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जनता का विश्वास और मजबूत हुआ : ललन सिंह*
नई दिल्ली19जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”