कौशाम्बी 16 मार्च 26*आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले युवक को कोखराज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के फकीर बक्स का पुरवा गांव में 13 मार्च को बालिका कुमारी आंचल उम्र 16 वर्ष ने प्रेमी सुरेन्द्र गौतम पुत्र राम आसरे निवासी बरीपुर के उकसाने पर आत्महत्या कर लिया था युवक से बालिका अथाह प्रेम करती थी दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे लेकिन बालिका से पीछा छुड़ाने के लिए युवक ने बालिका से शर्त लगाई कि यदि तुम मुझसे प्रेम करती हो तो किस हद तक प्रेम कर सकती हो इस शर्त के तहत युवक ने कहा है कि यदि तुम मुझसे प्रेम करती हो तो फांसी लगाकर करके दिखाओ युवक के प्यार में पागल बालिका यह नहीं जानती थी कि फांसी लगाने से उसकी मौत हो जाएगी और युवक के समझाने के बाद बालिका ने फांसी लगा लिया जिससे बालिका की मौत हो गई आत्महत्या के लिए उकसाने वाले वांछित अभियुक्त को कोखराज थाना पुलिस ने दिनांक 16.03.2026 को गिरफ्तार किया है मामले में तहरीर के आधार पर थाना कोखराज पर मु0अ0सं0 135/26 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत हुआ उपरोक्त क्रम में दिनांक 16.03.2026 को थाना कोखराज पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामआसरे निवासी बरीपुर थाना कोखराज को गिरफ्तार किया है विधिक कार्यवाही के पश्चात थाना पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

More Stories
वाराणसी 16 मार्च 26*विश्व मांगल्य सभा काशी के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
कानपुर नगर 16 मार्च 26*ऑटो में छूटा बैग पुलिस ने खोज कर लौटाया।
लखनऊ 16 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….