कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
*बैरमपुर कौशांबी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के सेंगराहा गांव में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे अचानक गांव के अवर नारायण पांडे व शिव प्रताप पांडे के घर में आग लग गई देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर गांव के सैकड़ो लोग पहुंच गए मामले की सूचना फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस को दी गई घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष पश्चिम शरीरा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घरों में लगी आग को बुझाया लेकिन तब तक एक ट्रैक्टर झुलस गया था और तीन भैंस झुलस गई है इस अग्निकांड में एक भैंस की जलने से मौके पर मौत हो गई है पुलिस ने मरे हुए भैंस को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अचानक दो घरों में कैसे लगी है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है हालांकि इस घटना में लाखों का नुकसान बताया जाता है इससे परिवार के लोग परेशान हो गए हैं

More Stories
कानपुर नगर 4 अप्रैल 26*”आज़ादी के 78 साल बाद भी प्यासा है मेरा गाँव!”
पूर्णिया बिहार 4 अप्रैल 26 बिहार में गरमाया मौलाना की रिहाई का मुद्दा, अख्तरूल ईमान ने उठाए सवाल
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * इंस्पेक्टर पंकज सिंह को मिला “मोस्ट एक्टिव पुलिस मैन” सम्मान