कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्थित विभागों/पटलों का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने आज कलेक्ट्रेट में स्थित विभागों/पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान शस्त्र अनुभाग, नजारत, संग्रह अनुभाग, आई.जी.आर.एस., निर्वाचन कार्यालय, चकबंदी कार्यालय, आबकारी कार्यालय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय आदि के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि पत्रावलियों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाय, पत्रावलियों को लंबित न रखा जाय जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। अभिलेखों का रख-रखाव व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया जाय एवं कार्यालय की साफ-सफाई बेहतर रखी जाय।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें