कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशांबी द्वारा डा0 ए0एस0 रिजवी कालेज करारी में लगा रक्तदान शिविर*
*कौशांबी* स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कौशांबी एवं डा0 ए0एच0 रिजवी कालेज के संयुक्त तत्वाधान में डा0 ए0एच0 रिजवी कालेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में कुल 32 रक्तदातओं ने पंजीकरण कराया एवं 20 रक्तदाताओ द्वारा रक्तदान कर महादानी बने।शिविर का सुभारम्भ चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह एवं डा0 ए0एच0 रिजवी कालेज प्रधानाचार्य द्वारा किया गया चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि रक्तदान से लोगो की जान बचायी जा सकती है रक्तदान में सभी स्वस्थ्य व्यक्तियों को प्रतिभाग करना चाहि रक्दान करने से बहुत सी बिमारी होने का खतरा कम हो जाता है। रक्तदान प्रभारी द्वारा बताया गया कि कोई भी 18 से 65 वर्ष के बीच का स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है रक्तदान करने के लिए बजन 45 कि0ग्रा0 के उपर होना चाहिए साथ ही यह रक्दान से होने वाले फायदो के बारे में अवगत कराया गया कि जो भी रक्तदान करता है उसे हार्टअटैक आने की सम्भावना कम होती है। रक्तदान शिविर में आये रक्दाताओ का उत्साहवर्धन किया। रक्तकेन्द्र प्रभारी डा0 रविरंजन सिंह एव0 डा0 रिजवी कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया मोहम्मद हसन,मोहम्मद हसम अनवर मुकेश कुशवाहा,महबीश महबूब जाकिया सुल्ताना, आर्यन केसरवानी,सचिन केसरवानी,आलोक विश्वकर्मा, अभिषेक यादव,सौरभ कुमार, वंदना देवी,अजय कुमार, मयंक सिंह,वेदांत शुक्ला, साहब आलम , तनय जायसवाल ,मनीष मौर्य , लख्ते जामीन ,हसन अब्बास ,मोहम्मद अयान, विवेक कुमार महादानी बने हैं।

More Stories
नई दिल्ली12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
नई दिल्ली12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*