कौशाम्बी 20 नवम्बर 26*कौशाम्बी के सितारों का सम्मान,खेल प्रतिभाओं को मिला नया हौसला*
*कौशाम्बी।* आईं एस पी एल सीजन-4 में चयनित जिले के दो क्रिकेट खिलाड़ियों लविश कौशल और जैद खान का शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में भव्य सम्मान किया गया।नीलामी में लविश कौशल को अक्षय कुमार की टीम श्रीनगर के वीर ने 17 लाख रुपये में और जैद खान को ऋतिक रोशन की टीम बेंगलुरु स्ट्राइकर्स ने 5.25 लाख रुपये में खरीदा। दोनों पर कुल 22.25 लाख रुपये की बोली लगी।समारोह में कोच कौशिक पाल ने युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां,अनुशासन और नियमित अभ्यास का महत्व बताया।लविश कौशल ने कहा,कामयाबी एक रात में नहीं मिलती वर्षों की मेहनत लगती है।लगातार मेहनत करते रहिए सही समयआपको मंजिल तक पहुंचाएगा।
जैद खान ने चोट से बचाव, फिटनेस,अनुशासन और निरंतर अभ्यास पर जोर दिया।कोच संदीप की ओर से बच्चों को मिठाई और फल बांटे गए।अंत में ओलम्पिक संघ अध्यक्ष डॉ.अरुण केशरवानी ने आभार जताते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों का चयन पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। इससे कौशाम्बी की पहचान अब देश के सबसे बड़े टेनिस बॉल क्रिकेट मंच पर बनेगी।

More Stories
लखीमपुर 20 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर बुलेटिन-
अयोध्या20 नवम्बर 26*अयोध्या के हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में इंसानियत और सामाजिक एकजुटता की मिसाल सामने आई।
लखनऊ 20 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें