कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
*सबसे ज्यादा छोटे छोटे बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं को हो रही हैं परेशानी*
*प्लेट फॉर्म नंबर एक से उठाकर प्लेट फॉर्म नंबर तीन के बाहर तक का पैदल चलने वाला पुल बनाएं जाने की मांग*
*भरवारी कौशांबी* नगर पालिका परिषद भरवारी अंतर्गत कस्बा भरवारी में रेलवे स्टेशन पर बने दोनों प्लेट फॉर्म को ऊंचा कर देने से एक ओर विकाश एवं सौंदर्यीकरण कर भरवारी रेलवे स्टेशन पर चार चांद लगाने का कार्य रेलवे के अधिकारियों द्वारा किया गया है इसमें कोई संदेह भी नहीं अब स्टेशन परिसर बहुत ही अच्छा लगने लगा है वहीं दोनों तरफ का प्लेट फॉर्म ऊंचा कर देने से छोटे छोटे बच्चों एवं बुजुर्ग महिलाओं पुरुष को प्लेट फॉर्म पर चढ़ने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता हैं वहीं सबसे बड़ी परेशानी का सबब बुजुर्ग महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं को होती है ऐसे में अक्सर प्लेट फॉर्म पर चढ़ते हुए गिर कर यात्री घायल भी हो जाते हैं l
कस्बा भरवारी के नागरिकों एवं यात्रियों ने मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज से मांग की है कि प्लेट फॉर्म नंबर एक से उठाकर प्लेट फॉर्म नंबर तीन के बाहर तक का पैदल चलने वाला पुल बन जाता तो लगभग प्लेट चढ़ने उतरने कि दिक्कत भी समाप्त हो जाती lइतना ही नहीं प्लेट नंबर तीन के बाहर की तरफ से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का प्लेट फॉर्म पर चढ़ना उतरना भी बंद हो जाता और यात्रियों को सुविधा भी मिल जाती लोगो ने मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज से इस तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए पैदल चढ़ने वाले पुल का यथा शीघ्र निर्माण कर यात्रियों की सुविधा में चार चांद लगाए जाने की मांग की है

More Stories
भागलपुर18अगस्त26*मधुसूदनपुर थानान्तर्गत 8.44 ग्राम बाउन शुगर, के साथ 05 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
गोरखपुर18.08.2026*गोरखपुर पुलिस द्वारा ऑटो में गुम हुये बैग को आवेदक को सकुशल सुपुर्द किया गया*
बिजनौर18अगस्त26*आजादी के जश्न में शायरी का रंग, बिजनौर में हुआ शानदार मुशायरा