कौशांबी6सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[06/09, 9:00 pm] +91 99191 96696: *पति की मौत होते ही विधवा महिला पर कहर बनकर टूट पड़े उसके देवर*
*पति की मौत के बाद मिली मृतक आश्रित की रकम छीन ली जमीन छीन ली और महिला को घर से भगा दिया*
*कौशांबी।* सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नंबर 4 रसूलपुर मढ़ियामई निवासी दुर्गेश कुमार की मौत एक साल पहले हो चुकी है दुर्गेश कुमार की मौत के बाद उनकी विधवा पत्नी शकुंतला देवी अपनी ससुराल में रोज-रोज परेशान प्रताड़ित की जा रही है विधवा महिला के देवर धर्मेंद्र कुमार वीरेंद्र कुमार सुरेंद्र कुमार पुत्र मंगल वा उसकी सास सुलोचना देवी पत्नी मंगल पूरी तरह से विधवा महिला पर अत्याचार करने पर उतारू है उनके साथ गाली गलौच मारपीट किया जा रहा है और पति के मरने के बाद उनकी पूरी संपत्ति भी छीनने का प्रयास हो रहा है रसूलपुर मढ़ियामई स्थिति आरजी संख्या 273 वा 276 वा 277 वा 378 पर दुर्गेश के मरने के बाद उसकी विधवा शकुंतला देवी का नाम सरकारी अभिलेखों में नहीं दर्ज किया गया है लेखपाल से मिलजुल करके साठगांठ करके विधवा महिला का नाम राजस्व अभिलेखों से हटवा दिया गया और देवर ने पूरी जमीन पर कब्जा करने की नियत बना ली है इतना ही नहीं अत्याचार की हद तो इस कदर हो गई की दुर्गेश कुमार के मरने के बाद उसकी विधवा शकुंतला देवी को जीविकोपार्जन के लिए मृतक आश्रित योजना के तहत सरकार की ओर से रुपए मिले थे मृतक आश्रित के इस रुपए को भी विधवा महिला से उसके देवर ने मारपीट कर छीन लिया है जबकि मृतक आश्रित में मिली रकम विधवा महिला की निजी संपत्ति थी अधिकारियों की चौखट में न्याय पाने के लिए विधवा महिला दौड़ लगा रही है लेकिन अधिकारी भी जांच पड़ताल के नाम पर महिला को न्याय नहीं दे पा रहे हैं जिससे उसके देवर के हौसले बुलंद है अधिकारियों के यहां महिला की सुनवाई न होने के चलते ससुराल वालों के हौसले अधिक बुलंद हो गए हैं और दबंग देवरों ने विधवा महिला को गाली गलौज कर घर से भगा दिया,महिला समाधान दिवस सहित अधिकारियों से फरियाद कर रही है।
[06/09, 10:05 pm] +91 72030 25344: *संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप*
*कड़ा कौशांबी* सैनी कोतवाली के गुलामीपुर गांव में संदिग्ध दशा में घर के भीतर विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही जानकारी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बिहार के सिवान जिला के अंतर्गत मडसल निवासी रुखसाना बेगम पत्नी जैन उद्दीन शाह ने शनिवार को सैनी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया तीन साल पहले बेटी तबस्सुम खातून उम्र लगभग 25 वर्ष की शादी गुलामीपुर निवासी जिया उद्दीन पुत्र स्व. सैराजशाह के साथ की थी। पांच लाख व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ससुराल वाले अक्सर बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। इस दौरान शुक्रवार को मारपीट के दौरान बेटी तब्सुम खातून की मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया प्रथम दृष्टिया विवाहिता की मौत बीमारी के कारण हुई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही जानकारी हो सकेगी। मृतका की मां की तहरीर पर पति सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
[06/09, 10:16 pm] +91 99194 75893: *दुष्कर्म का बाल अपचारी जेल में बितायी गयी अवधि से दण्डित व सदाचार के लिए 10 पौधे लगाने हेतु निर्देश*
*कौशांबी* चरवा थाना क्षेत्र में 07 10 2015 को बालिका को जबरन गाड़ी में बैठाकर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया । इस सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 329/15 धारा 363/366/376(2)झ/376ध/506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ जिससे सम्बन्धित बाल अपचारी कोदिनांक 06.09.2025 को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद कौशाम्बी द्वारा बाल अपचारी को जेल में बितायी गयी अवधि तथा सदाचार के लिए अपने आस-पास के विद्यालय या सामुदायिक भवन में 10 पौधे लगाने हेतु निर्देशित किया गया
[06/09, 10:16 pm] +91 99194 75893: *गैर इरादतन हत्या के प्रयास के बाल अपचारी को सदाचार के लिए 10 पौधे लगाने हेतु निर्देशित किया*
*कौशांबी* मोहब्बतपुर पइन्सा थाना क्षेत्र में 30 03 2020 को संजय कुमार पाण्डेय पुत्र दिनानाथ पाण्डेय निवासी किशुनदासपुर थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर को लाठी डण्डे फावड़े आदि से मारापीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी । इस सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 125/2020 धारा 147/148/323/308/325/504/506 भादवि पंजीकृत हुआ जिससे सम्बन्धित बाल अपचारी को दिनांक 06.09.2025 को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद कौशाम्बी द्वारा बाल अपचारी को सदाचार के लिए अपने आस-पास के विद्यालय या सामुदायिक भवन में 10 पौधे लगाने हेतु निर्देशित किया गया
[06/09, 10:16 pm] +91 99194 75893: *पिपरी थाना पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार*
*कौशांबी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 96/13 धारा 279,337,338 भादवि0 थाना पिपरी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त विजय पुत्र खेल्ला उर्फ रामखेलावन पासी निवासी फतेहपुर सहावपुर थाना पिपरी को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं
[06/09, 10:16 pm] +91 99194 75893: *मोहब्बतपुर पइन्सा थाना पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार*
*कौशांबी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मोहब्बतपुर पइन्सा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 53/24 धारा 323/504/506 भादवि0 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त शारदा प्रसाद पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम नन्दा का पुरवा मजरा थोन थाना मोहब्बतपुर पइन्सा को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।

More Stories
कौशाम्बी 10 मार्च 26*डायट कौशाम्बी में दो दिवसीय आई.सी.टी कार्यशाला का समापन*
कौशाम्बी 10 मार्च 26**प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*
कौशाम्बी 10 मार्च 26*पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई,*