कौशाम्बी 10 मार्च 26**प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*
*हर्रायपुर कौशांबी* ब्लॉक संसाधन केंद्र मूरतगंज के प्रांगण में दिनांक 10 मार्च 2026 को प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड मूरतगंज के समस्त प्रधानाध्यापक व अध्यक्ष ने बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज ने कहा कि विद्यालय के विकास में विद्यालय प्रबंध समिति का महत्वपूर्ण योगदान होता है जिसे प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं आवश्यकता आधारित विभिन्न प्रकार की कार्य योजना बनाया जाता है तथा सभी क्रियाकलापों पर प्रबंध समिति अवलोकन करती है मास्टर ट्रेनर राज केसर मिश्रा राहुल पांडे अमरदीप स्नेहांशु राहज ने विस्तार से विद्यालय प्रबंध समिति के भूमिका के बारे में जानकारी दी। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज के द्वारा बताया गया कि प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय स्टाफ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ आपसी समन्वय से विद्यालय संचालन करें तो एक आदर्श विद्यालय के रूप में विद्यालय विकसित होता है। इस अवसर पर सभी को मध्यान भोजन वितरण किया गया व स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई और अंत में कार्यक्रम का समापन किया गया इस अवसर पर रविंद्र नारायण मिश्रा आलोक द्विवेदी दिलीप कुमार प्रेमचंद कैलाश रोजी रानी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*